Top News

एक दिन तो कुर्सी जानी है...', नोएडा के अंधविश्वास पर बहस तेज, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना'The chair is bound to go one day...' — Debate intensifies over Noida superstition; CM Yogi targets SP.

 '

पहले चरण के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा को लेकर पुरानी सरकारों में अंधविश्वास को लेकर निशाना साधा है, जिसकी वजह से पहले मुख्यमंत्री यहां आने से भी डरते थे. सीएम योगी ने कहा कि कुर्सी जाने के डर की वजह से पहले सीएम यहां नहीं आते थे लेकिन एक दिन तो कुर्सी जानी ही है इससे क्या मोह करना.


 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में नर्सिंग ऑफिसर के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह नोएडा को लेकर पुरानी सरकारों पर निशाना साधा, सीएम योगी ने कहा कि "मेरा तो कपड़ा ऐसा है कि लोग मानेंगे कि मैं अंधविश्वास को मानूंगा. मैं आस्था में विश्वास करता हूं..सबकी आस्था का सम्मान करता हूं लेकिन, अंधविश्वास कतई नहीं मानता." 

नोएडा के अंधविश्वास को लेकर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि "मुझे बोला गया था कि नोएडा नहीं जाना, मैंने कहा क्यों? क्या नोएडा यूपी से बाहर है? कहां नहीं साहब ये मान्यता है कि एक दिन सीएम उतर जाएंगे कुर्सी से...तो हमने कहा कि एक दिन तो कुर्सी जानी ही है तो कुर्सी के मोह में हम क्यों पड़े? मैं जाऊंगा वहां पर.. और मैं गया.." 

सीएम योगी ने कहा कि मैं नोएडा गया तो पता चला कि लोग ऐसा क्यों बोलते हैं? वहां चार लाख मामले बिल्डर्स और बायर्स के हैं. आप सोचिए कि 15-20 साल पहले लोगों ने अपनी सारी कमाई बिल्डर को दे दी. मकान खरीदने के लिए और बिल्डर पैसा दबाए बैठा है. वो ना पैसा दे रहा है और ना मकान का कब्जा दे रहा है. वहां हाईराइज बिल्डिंग खंडहर बन रही है. 

बीजेपी और सपा के दावों के बीच मायावती ने कर दिया बड़ा ऐलान, आई सरकार तो बंटेगा यूपी?

मैंने बायर्स से बात की तो वो रो रहे थे. मैं बिल्डर से मिला तो वो अलग से रो रहे थे. उन्होंने कहा कि हमने पैसा लगाया लेकिन उस समय की सरकारों ने हमें पूरी तरह निचोड़ दिया है. हम में सामर्थ्य नहीं है. मैने कहां सामर्थ्य हो न हो लेकिन, इन्हें मकान तो देना पड़ेगा. आप मकान दो हम पॉलिसी बनाएंगे. मुझे आपका बताकर खुशी हो रही है कि आज चार लाख लोगों को मकान मिल चुका है. 

पीएम मोदी ने बताया था सपा का ATM

सीएम योगी का ये बयान ऐसे समय में आया है जब शनिवार को नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए अंधविश्वास की वजह से नोएडा से दूर रहने का आरोप लगाया था, पीएम मोदी ने कहा कि सपा ने नोएडा को लूट का एटीएम बना रखा था, जिसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा की यूपी में पीएम मोदी द्वारा बनाए गए सात में छह एयरपोर्ट बंद हो गए हैं. 

Post a Comment

Previous Post Next Post