Top News

डोडा चूरा तस्करी करने वाले पूर्व BJP नेता विवेक पोरवाल सहित 2 को 14-14 वर्ष का कारावास !Two individuals, including former BJP leader Vivek Porwal, sentenced to 14 years in prison each for smuggling *Doda Chura*.

.


Ratlam : न्यायाधीश नवनीत कुमार वालिया ने 19 क्विंटल डोडा चूरा तस्करी मामले में जिले के भाजपा नेता विवेक पोरवाल एवं संदीप सिंह तोमर को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1-1 लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। अपर लोक अभियोजक धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी संदीप सिंह तोमर 23 सितंबर से लगातार जेल में बंद हैं इसके अलावा फरार अन्य 1 आरोपी बृजेश सिंह सिकरवार 24 सितम्बर 2022 को गिरफ्तार हुआ था और इसके बाद उसे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।


यह मामला 23 सितंबर 2022 का है जब पुलिस थाना मोहना ने मुखबिर से मिली सूचना पर ए.बी. रोड़ पर धेराबंदी करते हुए एक ट्रक को पकड़ा था जिसमें मक्के की बोरियों के नीचे 1900 किलो डोडा चूरा भरा हुआ जप्त करते हुए पुलिस ने मौके से आरोपी संदीप सिंह तोमर को गिरफ्तार किया था इसमें एक अन्य आरोपी नाबालिग निकला था जांच में खुलासा हुआ था कि यह अवैध डोडा चूरा की खेफ असम के ग्राम दीमापुर से लाई गई थी और इसे मंदसौर एवं नीमच में सप्लाई किया जाना था डोडा चूरा की स्मगलिंग में रतलाम जिले के ढोढर निवासी भाजपा नेता विवेक पोरवाल की भूमिका रुपयों की व्यवस्था और समन्वय की थी !

Post a Comment

Previous Post Next Post