Top News

प्रकरण के तथ्यों पर मजबूत तैयारी कर के आना सही मायने में कोर्ट क्राफ्ट _*न्यायमूर्ति पवन कुमार द्विवेदीArriving with thorough preparation regarding the facts of the case constitutes true 'Court Craft'. — Justice Pawan Kumar Dwivedi

 

*उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ इंदौर के द्वारा पहला लॉ सेमिनार उच्च न्यायालय परिसर कॉन्फ्रेंस हाल में आयोजित किया गया जिसका विषय कोर्ट क्राफ्ट और बेसिक एथिक्स था वक्ता न्यायमूर्ति पवन कुमार द्विवेदी और वरिष्ठ अधिवक्ता अमित एस अग्रवाल थे न्यायमूर्ति द्विवेदी ने युवा अधिवक्ताओं को न्यायालय में कैसे प्रकरण के तथ्यों पर पूरी तैयारी के साथ न्यायालय में पैरवी करना चाहिए और अपना प्रकरण कैसे पेश करना चाहिए 


इस बारे में बताया वही वरिष्ठ अधिवक्ता अमित एस अग्रवाल जी ने बताया कि एक अधिवक्ता का सबसे पहला कर्तव्य न्यायालय के प्रति ईमानदार रहना और सही तथ्यो को प्रस्तुत करना हो तभी वो इस नोबल प्रोफेशन को करने लायक हे दोनों माननीय वक्ताओं द्वारा युवा अधिवक्ताओं को कोर्ट क्राफ्ट और बेसिक एथिक्स के बारे में विस्तृत संबोधन किया कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष मनीष यादव उपाध्यक्ष अभिषेक तुगनावत द्वारा किया गया संचालन सचिव मनीष गडकर आभार सहसचिव अमित राज ने किया कार्यकारिणी सदस्य राहुल पांचाल तेजस जैन अमन मालवीय रश्मेन्द्र सूर्यवंशी आर्निक जैन समेत सैकड़ों अधिवक्तागण कार्यक्रम ने उपस्थित थे अध्यक्ष मनीष यादव ने बताया अब ये सेमिनार हर माह आयोजित होंगे*

Post a Comment

Previous Post Next Post