Top News

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले अखिलेश यादव का महिला कार्ड! मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान की करेंगे शुरुआतAkhilesh Yadav Plays the 'Woman Card' Ahead of UP Elections! To Launch 'Murti Devi-Malti Devi Women's Honor' Initiative.

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अभी काफी समय है. हालांकि तमाम राजनीतिक दलों की तरफ से अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसी कड़ी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज यानी कि 22 मार्च को मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान की शुरुआत करेंगे. उनकी इस शुरुआत को महिला वोटरों को साधने की कोशिश बताया जा रहा है.


मूर्ति देवी अखिलेश यादव की दादी और मालती देवी मां का नाम है. फूलन देवी, सावित्री बाई फुले, अहिल्याबाई होल्कर, बेगम अख्तर, महादेवी वर्मा, सरस्वती अम्माल, सरोजिनी नायडू, इस्मत चुगताई, ऊदा देवी, रानी लक्ष्मी बाई समेत अन्य विभूतियों के नाम पर 20 कैटेगरी में अवार्ड की शुरुआत करेंगे.

इस अवॉर्ड के माध्यम से 1 लाख की सम्मान राशि समाजवादी पार्टी देगी. आज कार्यक्रम में अखिलेश यादव महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं. 11 बजे लखनऊ पार्टी मुख्यालय पर अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसमें वह मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान के बारे में विस्तार से बताएंगे.

चुनाव से पहले तैयारी में जुटे अखिलेश

उत्तर प्रदेश में भले ही अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. हालांकि प्रदेश की सियासी सरगर्मी अभी से तेज हो चली है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने महिला वोटरों को साधने के लिए बड़ा दांव खेला है. इसे महिला वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश माना जा रहा है. हालांकि पूर्व सीएम की तरफ शुरू होने वाली यह स्कीम आम जनता को कितनी पसंद आएगी. यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा. लेकिन, इस स्कीम की शुरुआत होने के बाद तमाम राजनीतिक दलों की टेंशन बढ़ना तय माना जा रहा है.

प्रदेश में सियासी पारा हाई

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लग गए हैं. योगी आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए RSS के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं. CM ने पदाधिकारियों से चुनाव की रणनीति बताई है. इसको लेकर वे अलग-अलग स्थरों पर पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post