Top News

A.K समेत सभी 23 लोगों को हाई कोर्ट का नोटिस,CBI अफसर पर भी नहीं होगा एक्शन High Court issues notice to 23 people including A.K.; no action will be taken against CBI officer either.


दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले मामले से जुड़े CBI मामले राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी अरविंद केजरीवाल समेत सभी 23 लोगों को नोटिस जारी किया है. कोर्ट अब इस मामले में अगली सुनवाई 16 मार्च को करेगी. वहीं हाई कोर्ट ने केस की जांच करने वाले CBI ऑफिसर के खिलाफ डिपार्टमेंटल एक्शन लेने के ट्रायल कोर्ट के ऑर्डर पर रोक लगा दी है.



सोमवार को सीबीआई की याचिका पर हाई कोर्ट ने केजरीवाल-सिसौदिया समेत अन्य लोगों की रिहाई के आदेश पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया. सीबीआई ने लोअर कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. सीबीआई की तरफ से पेश हुए SG तुषार मेहता ने केजरीवाल-सिसौदिया समेत 23 लोगों की रिहाई के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी. कोर्ट ने ऐसा करने से मना कर दिया. इस दौरान जस्टिस ने ट्रायल कोर्ट से ED केस को तब तक टालने को भी कहा है, जब तक HC सभी आरोपियों को डिस्चार्ज करने के खिलाफ CBI की रिवीजन अर्जी पर फैसला नहीं कर लेता.

Post a Comment

Previous Post Next Post