Top News

मेरी पत्नी की हत्या के लिए केजरीवाल जिम्मेदार', AAP कनवीनर पर कुंवर विजय प्रताप का बड़ा आरोप'Kejriwal Responsible for My Wife's Murder': Kunwar Vijay Pratap Levels Major Allegation Against AAP Convener

 पूर्व IPS अधिकारी और अमृतसर से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने एक बयान देकर सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने उनकी पत्नी की हत्या करवाई और इसके लिए वे पूरी तरह जिम्मेदार हैं। 


कुंवर विजय प्रताप ने कहा कि उन्होंने जिस सरकार को बनाने में मदद की उसी सरकार ने उनके फोन टैप करने शुरू करवाए और अपनों को ही उनके खिलाफ कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रीन एवेन्यू वाली कोठी से उन्हें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने निकलवा दिया था। इसके साथ ही कहा कि उनकी पत्नी की मौत पर केजरीवाल अफसोस करने भी नहीं आए। वह अकेले अपने छोटे बच्चों को पाल रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि इन बच्चों का का हिसाब कौन देगा? उन्होंने पूछा कि क्या कोई हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट किसी की जान वापस ला सकती है

उन्होंने कानूनी संकल्प Restorative Justice का हवाला दिया और कहा कि अगर कोई सामान चोरी हो तो उसकी भरपाई हो सकती है पर इंसान की जान ने नुक्सान की भरपाई नहीं हो सकती। उन्होंने अरविंद केजरीवाल औरमनीष सिसोदिया की आलोचना करते हुए कहा कि हर बात पर सिर्फ ट्वीट करना ही आपकी सरकार की असली कारगुजारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post