Top News

इंदौर से रेलवे को पार्किंग से सालाना आय होती है एक करोड़ 87 लाख रुपए से अधिक की।The Railways generates an annual income of over ₹1.87 crore from parking in Indore.

 


इंदौर। पश्चिम रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य भाजपा नेता ने इंदौर रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्टैंड से रेलवे को प्रतिवर्ष एक करोड रुपए से अधिक की आय होती है ।वर्मा ने सूचना के अधिकार के तहत मांगी जानकारी के अनुसार 1 जनवरी 2025 से 15 फरवरी 2026 तक डॉ अंबेडकर नगर (महू), लक्ष्मीबाई नगर,राऊ, राजेंद्र नगर से पार्किंग स्टैंड से आय की प्राप्त जानकारी अनुसार इंदौर से 1,87,15,550/- डॉ अंबेडकर नगर से 4,87,747/- रुपए लक्ष्मीबाई नगर से 3,94,375/- रु तथा राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के पार्किंग से 1,00,232/- रु यानी कि कुल पार्किंग से आए 1,95,97,672/- रु की हुई है। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2025 से 15 फरवरी 2026 तक इंदौर रेलवे स्टेशन के कैटरिंग स्टॉल से उन 50,61,294/-,बुक स्टॉल से 18,405/- रुपए, मिल्क पार्लर से 5,65,860/-, खानपान ट्राली से 9,99,380/- रुपए एवं पार्सल लगेज से 8,72,06,742/- की वार्षिक आय रेलवे को होती है।


 वही इंदौर रेलवे स्टेशन के शयन कक्ष से 37,97,900/- और डॉ अंबेडकर नगर (महू) के शयनकक्ष से 6,375/-, 1 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक आय अर्जन रेलवे को हुई है।

 लक्ष्मीबाई नगर, राऊ एवं राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर शयनकक्ष की सुविधा उपलब्ध नहीं है

Post a Comment

Previous Post Next Post