Top News

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आई, अब तक 65 उम्मीदवारों के नाम फाइनलCongress releases second list; names of 65 candidates finalized so far.

 

कांग्रेस ने आगामी असम विधानसभा चुनावों के लिए 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची शनिवार को जारी कर दी। कांग्रेस ने अपने गठबंधन सहयोगियों के लिए 15 सीटें भी छोड़ी हैं।


इस राज्य में अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी ने तीन मार्च को 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसके साथ ही कांग्रेस राज्य की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 65 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी. वेणुगोपाल ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। कांग्रेस ने अपने गठबंधन सहयोगियों के लिए बजाली, पलासबाड़ी, गुवाहाटी सेंट्रल, गोरेस्वर, मोरिगांव और बरहंपुर जैसी विधानसभा क्षेत्रों को छोड़ दिया है।

कांग्रेस ने कहा है कि असम में कांग्रेस विधायक दल के नेता देबब्रत सैकिया नाजिरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा को बर्चला निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post