Top News

एमपी में घटिया हो रहा सड़क निर्माण, 35 कार्यों के औचक निरीक्षण में खुली पोलSubstandard Road Construction in MP: Flaws Exposed During Surprise Inspections of 35 Projects

 

एमपी में सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। 35 कार्यों के औचक निरीक्षण में यह पोल खुली। निर्माण में लापरवाही पर अब ठेकेदारों एवं विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग द्वारा माह में दो बार औचक निरीक्षण की व्यवस्था की गई है। इसके अंतर्गत 23 मार्च को मुख्य अभियंताओं के 7 दलों द्वारा प्रदेश के सीहोर, पांढुर्णा, भिण्ड, बड़वानी, मऊगंज, उज्जैन एवं पन्ना जिलों में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया।


लोक निर्माण विभाग MPPWD की टीम के निरीक्षण के दौरान कुल 35 कार्यों का रेंडम आधार पर परीक्षण किया गया। इनमें से 21 कार्य लोक निर्माण विभाग (सड़क एवं पुल), 5 कार्य पीआईयू (भवन), 6 कार्य मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, 2 कार्य मध्यप्रदेश भवन विकास निगम तथा 1 कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित थे।

मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक भरत यादव की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निरीक्षण दलों द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों की समीक्षा की गई। बैठक में प्रमुख अभियंता (सड़क/पुल) केपीएस राणा, प्रमुख अभियंता (भवन) एसआर बघेल सहित सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारी उपस्थित रहे।

शहडोल–चुहरी–लफड़ा–मायका रोड पर कार्रवाई

समीक्षा बैठक में निरीक्षण प्रतिवेदनों के आधार पर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। शहडोल जिले में शहडोल–चुहरी–लफड़ा–मायका रोड के नवीनीकरण कार्य की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार मैसर्स शुभ कंस्ट्रक्शन को ब्लैक लिस्ट करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने को कहा गया है।

छिंदवाड़ा जिले के परासिया में कन्या शिक्षा परिसर के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार मैसर्स ओम एसोसिएट्स, रायपुर को नोटिस जारी कर 30 मई 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में अनुबंधानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post