Top News

जिला इंदौर में वर्ष 2026–27 हेतु मदिरा दुकानों के आवंटन के लिए जारी ई-टेंडर / E-tender issued for allotment of liquor shops for the year 2026–27 in Indore district

 

ई-टेंडर-कम-ऑक्शन प्रक्रिया के अंतर्गत प्रथम चरण, बैच-02 की कार्यवाही दिनांक 05 -06 मार्च 2026 को संपन्न की गई।

उक्त बैच में 19 समूहों से आज कुल 12 समूहों की ई-टेंडर / ई-टेंडर-कम-ऑक्शन प्रक्रिया संपादित की गई।


इन समूहों का वर्ष 2025-26 का परिगणित वार्षिक आधार मूल्य 325.86 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित आरक्षित मूल्य 391.03 करोड़ रुपये था।

प्रक्रिया के दौरान प्राप्त ई-टेंडर एवं ऑक्शन के माध्यम से इन समूहों के लिए कुल 448.20 करोड़ रुपये का उच्चतम ऑफर प्राप्त हुआ। यह राशि *वर्ष 2025-26 के वार्षिक मूल्य की तुलना में लगभग 37.54 प्रतिशत अधिक तथा वर्ष 2026-27 के आरक्षित मूल्य से लगभग 14.62 प्रतिशत* अधिक है।

प्रक्रिया के दौरान विभिन्न समूहों पर प्रतिस्पर्धात्मक बोली प्राप्त हुई, जिसके परिणामस्वरूप शासन को अपेक्षाकृत अधिक राजस्व प्राप्त हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post