Top News

तारिक रहमान के PM बनने के बाद कैसा होगा भारत-बांग्लादेश का रिश्ता? पाक-चीन पर भी सामने आया प्लानWhat will India-Bangladesh relations be like after Tariq Rahman becomes PM? A plan has also emerged regarding Pakistan and China.

 

बांग्लादेश के आम चुनाव में बीएनपी ने बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी की जीत के बाद पार्टी चीफ तारिक रहमान ने कहा कि बांग्लादेश की विदेश नीति में देश के हितों को दूसरों से ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी।भारत के साथ संबंधों पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "बांग्लादेश और उसके लोगों के हित हमारी विदेश नीति तय करेंगे। देश की आजादी पसंद करने वाले लोकतंत्र के समर्थकों ने एक बार फिर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को जीत दिलाई है।"


ऐसे तय होगी विदेश नीति

रहमान ने कहा, "हमने विदेश नीति के बारे में खुद को साफ कर लिया है जो बांग्लादेश के हित में है और बांग्लादेशी लोगों का हित सबसे पहले आता है। बांग्लादेश और बांग्लादेशी लोगों के हितों की रक्षा करके, हम अपनी विदेश नीति तय करेंगे।"

इंटरनेशनल रिलेशन को लेकर सरकार क्या करेगी? इस सवाल का जवाब देते हुए बीएनपी नेता आमिर खसरू महमूद चौधरी ने कहा कि पार्टी बहुपक्षवाद पर टिकी रहेगी और देश-केंद्रित दृष्टिकोण नहीं अपनाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि रहमान की "बांग्लादेश फर्स्ट" पॉलिसी का मकसद भारत, चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों में बैलेंस बनाना है।

सरकार का इस बात पर रहेगा जोर

वहीं, रहमान के लिए इंटरनेशनल रिलेशन संभालने वाले और नई सरकार में एक अहम अधिकारी बनने वाले हुमायूं कबीर ने कहा कि प्राथमिकता "हमारे लोगों के बीच मजबूत सहयोग" बनाना है। उन्होंने कहा कि भारत उन देशों में से एक होगा जहां "हम जाएंगे"। हालांकि उन्होंने कोई पक्का समय नहीं बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post