Top News

पीएम मोदी से 17 फरवरी को मिलेंगे फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट में होंगे शामिलFrench President Macron will meet PM Modi on February 17 and will attend the India-AI Impact Summit.


फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इंडिया-एआइ इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 16 फरवरी को भारत पहुंचेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि मुंबई में 17 फरवरी को मैक्रों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के बाद मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति नई दिल्ली जाएंगे, जहां वे एआइ इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेंगे।


विदेश मंत्रालय के अनुसार मुंबई में दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद बयान जारी किया जाएगा। दोनों नेता एमओयू का आदान-प्रदान करेंगे। होटल ताज महल पैलेस में इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम का आयोजन किया जाएगा।

दोनों देशों में इस साल ईयर ऑफ इनोवेशन मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य नवाचार, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और लोगों के बीच सहयोग को मजबूत करना है।

मंत्रालय ने बताया कि इमैनुएल मैक्रों और फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिजिट मैक्रों 16 से 19 फरवरी तक भारत दौरे पर रहेंगे। यह फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा दौरा होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post