Top News

इंदौर बना पाकिस्तान...Indore became Pakistan...

 


वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद उत्साहित इंदौर जश्न में डूब गया किंतु उस जश्न में खलल डाला इंदौर पुलिस ने।

11 बजे लगभग पूरा राजवाड़ा खाली करा लिया गया जनता समझ नहीं पा रही थी कि हम इंदौर,भारत में है या पाकिस्तान में जो भारत के जितने पर जश्न मनाने से रोका जा रहा है।राजवाड़े को पुलिस की गाड़ियों ने ऐसे घेर लिया जैसे कोई आतंकी हमला हो गया हो चारों ओर सायरन बजाती पुलिस की गाड़िया।

राजवाड़े के सामने पैदल जाने पर भी रोक लगा दी गई लोग अपने परिवार,छोटे बच्चों के साथ जश्न में शामिल होने आये थे किंतु उन्हें निराश होना पड़ा।पुलिस ने एनाउंसमेंट करके सभी को भागना शुरू कर दिया जैसे कर्फ्यू लग गया हो।


पुलिस का यह व्यवहार जनता को समझ नहीं आया कुछ लोगो ने इसका विरोध भी किया किंतु तानाशाही में जनता की आवाज दबा दी जाती है।

समझ नहीं आ रहा था भारत की जीत से इंदौर पुलिस को क्या परेशानी लोग अपने बच्चों परिवार के साथ शहर के ह्रदयस्थल राजवाड़ा पहुंचे। राजवाड़ा पहले भी कई जीत के जश्न का गवाह रह चुका है किंतु पहले पुलिस जश्न में सुरक्षा प्रदान करती थी ना कि जश्न को ही कुचल देती थी...इंदौर की जनता जाए तो जाए कहाँ हर विभाग अपनी मर्जी से शहर को चला है।

*मेरा इंदौर ऐसा तो ना था...*

Post a Comment

Previous Post Next Post