Top News

मनी लॉन्ड्रिंग केस में अनिल अंबानी की पत्नी टीना से ED करेगी पूछताछ, भेजा जाएगा नया समनAnil Ambani's wife Tina Ambani will be questioned by the Enforcement Directorate (ED) in connection with the money laundering case.

 

प्रवर्तन निदेशालय (ED) जल्द ही रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी को मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए नया समन जारी करेगा। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी।फिल्म अभिनेत्री रह चुकीं टीना को एजेंसी ने सोमवार को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन वह पेश नहीं हुईं। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी उन्हें फिर से बुलाएगी। माना जा रहा है कि उन्हें न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक लग्जरी कॉन्डोमिनियम खरीदने से जुड़े मनी ट्रेल के बारे में पूछताछ के लिए बुलाया गया था


पुनीत गर्ग की हो चुकी है गिरफ्तारी

ईडी ने हाल ही में इस मामले में RCOM (रिलायंस कम्युनिकेशन) के पूर्व प्रेसिडेंट पुनीत गर्ग को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) के खिलाफ कथित बैंक फ्रॉड और उससे जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के कई मामलों की जांच के लिए एक एसआईटी बनाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post