Top News

देश दहलाने की साजिश नाकाम! तमिलनाडु से पकड़े गए 6 आतंकी, बांग्लादेशी भी शामिलNational terror plot foiled! Six terrorists arrested in Tamil Nadu, including a Bangladeshi

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने देश के खिलाफ रची जा रही एक बड़ी साजिश को समय रहते कुचल दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तमिलनाडु के तिरुप्पुर में छापेमारी कर छह संदिग्धों को दबोचा है जिनमें बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं। आरोप है कि ये सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेशी आतंकी संगठनों के इशारे पर भारत में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

गारमेंट यूनिट्स में छिपे थे स्लीपर सेल

पकड़े गए संदिग्ध अपनी पहचान छिपाकर तिरुप्पुर के कपड़ा उद्योग (Garment Industry) में मजदूरी कर रहे थे। पुलिस ने इन्हें अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया है:

उथुकुली: 02 आरोपी

पल्लादम: 03 आरोपी

तिरुमुरुगनपूंडी: 01 आरोपी

इन सभी को विशेष सुरक्षा के बीच ट्रेन के जरिए दिल्ली लाया गया है जहां इनसे पूछताछ जारी है।

फर्जी आधार कार्ड और डिजिटल जाल

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ये संदिग्ध फर्जी आधार कार्ड बनाकर भारतीय नागरिक के रूप में रह रहे थे। ये लोग सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी आतंकी संगठनों का प्रचार कर रहे थे और भारतीय युवाओं को कट्टरपंथी बनाने की कोशिश में जुटे थे। इनके पास से 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद हुए हैं जिनसे कई विदेशी हैंडलर्स और फंडिंग के सुराग मिले हैं।

गिरफ्तार संदिग्धों की सूची:

मिजानुर रहमान

मोहम्मद शबत

उमर

मोहम्मद लितान

मोहम्मद शाहिद

मोहम्मद उज्जल

दिल्ली में फ्री कश्मीर के पोस्टर और रेकी का प्लान

पुलिस के अनुसार इन संदिग्धों ने देश के कई महत्वपूर्ण शहरों और ठिकानों की रेकी (निगरानी) की थी। इतना ही नहीं इनका मकसद दिल्ली जैसे बड़े शहरों में 'फ्री कश्मीर' के पोस्टर लगाकर माहौल खराब करना और संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम देना था। इन्हें सीमा पार से लगातार निर्देश और फंडिंग मिल रही थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post