Top News

महाकाल मंदिर में पीएमश्री पर्यटकों को मिलेगी VIP दर्शन सुविधा, प्रशासक ने जारी किए आदेशAt the Mahakal Temple, PM-SHRI tourists will receive VIP darshan facilities; the administrator has issued orders to this effect.

 

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में पीएमश्री पर्यटन हेली सेवा में सफर करने वाले पर्यटकों को वीआइपी दर्शन की सुविधा मिलेगी। सोमवार को मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए उप प्रशासक के नेतृत्व में अलग-अलग शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है, जो सुबह छह से रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल के दर्शन कराएंगे। पर्यटकों को प्रोटोकाल दर्शन के लिए 250 रुपये निर्धारित शुल्क चुकाना होगा।


बता दें कि महाकाल के आंगन से 20 नवंबर को पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा शुरू हुई थी। श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर से ओंकारेश्वर, पचमढ़ी, बांधवगढ़ आदि धार्मिक, प्राकृतिक व वन्य क्षेत्रों की यात्रा कराई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post