Top News

खेल जगत शर्मसार! दिल्ली टीम के दो खिलाड़ियों पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपThe sports world is disgraced! Two players from the Delhi team accused of molesting a minor.

 

पुडुचेरी में आयोजित अंडर-23 क्रिकेट मैच के लिए गई दिल्ली टीम के दो खिलाड़ियों पर करीब 15 वर्ष की एक नाबालिग से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की अनुशासनात्मक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित खिलाड़ी को तत्काल टीम होटल से दूसरे होटल में स्थानांतरित किया गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि आरोपों को हल्के में नहीं लिया गया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर जांच अभी जारी है, लेकिन इस घटना ने क्रिकेट प्रशासन में जिम्मेदारी को लेकर चिंता बढ़ा दी है। 


दिल्ली टीम के दो खिलाड़ियों पर गंभीर आरोप

डीडीसीए से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल खेल की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि संस्था की प्रतिष्ठा को भी गंभीर नुकसान पहुंचाती हैं। संगठन के भीतर यह चर्चा तेज है कि ऐसे मामलों में सख्त और त्वरित कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता को रोका जा सके। 

हालांकि, डीडीसीए के सह सचिव अमित ग्रोवर का कहना है कि दोनों खिलाड़ी होटल में तेज आवाज में गाने सुन रहे थे। जिसका होटल के लोगों ने विरोध किया था। इस तरह की कोई घटना सामने नहीं आई है कि नाबालिग के साथ दोनों खिलाड़ियों ने छेड़छाड़ की है। यह केवल अनुशासनहीनता का मामला है।

Post a Comment

Previous Post Next Post