Top News

खराब पाचन तंत्र से हेपेटाइटिस का खतरा, कहीं आपको भी ये समस्या तो नहींA poor digestive system increases the risk of hepatitis; could you also be suffering from this problem?

 

असंतुलित दिनचर्या, तनाव, अधिक तेल और मसालेदार खाने से गट हेल्थ यानी पाचन तंत्र बिगड़ रहा है। जो गैस्ट्रोएंटेराइटिस यानी पेट का संक्रमण, दस्त, उल्टी, पेट दर्द, अपच, और एसिडिटी के साथ वायरल हेपेटाइटिस के रूप में सामने आता है। खराब पाचन तंत्र शरीर में कई प्रकार की बीमारियों का कारण बनता है। लंबे समय तक पेट की बीमारियों से जूझने वाले मरीजों में मानसिक दोष भी दिखने लगता है।


फल, सलाद और हरी सब्जियों का सेवन करने और तंबाकू और शराब दे दूरी बनाने की सलाह दी। डा. विनय का कहना है कि शरीर में किसी भी प्रकार का नशा सबसे पहले गट हेल्थ को प्रभावित करता है। रोग मुक्त शरीर के लिए स्वस्थ पाचन तंत्र का होना नितांत आवश्यक है। पेश है पाठकों के बातचीत के मुख्य अंश.

फल, सलाद और हरी सब्जियों का सेवन करने और तंबाकू और शराब दे दूरी बनाने की सलाह दी। डा. विनय का कहना है कि शरीर में किसी भी प्रकार का नशा सबसे पहले गट हेल्थ को प्रभावित करता है। रोग मुक्त शरीर के लिए स्वस्थ पाचन तंत्र का होना नितांत आवश्यक है। पेश है पाठकों के बातचीत के मुख्य अंश...

कुछ भी खाते हैं, पेट में भारीपन की समस्या बनी रहती है? 

अधिक वजन के कारण ऐसा होता है। भोजन सीमित करें और आराम से खाएं। मोटापा शरीर में 239 प्रकार की बीमारियों का कारण बनता है। अधिक वजन पेट के साथ खर्राटे, जोड़ों में दर्द जैसी समस्या बनता है। इसलिए वजन को नियंत्रित करें और रोग मुक्त रहें। अगर लंबे समय से इस प्रकार की समस्या है तो एक बार डॉक्टर को दिखाएं

 क्या सर्दी में शराब का उपयोग दवा के रूप में किया जाता है? - सिमरजीत सिंह, लालबंगला

लोगों में भ्रांति है कि सर्दी में शराब दवा की तरह काम करती है। जबकि शराब की एक बूंद भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यह हर मौसम में शरीर को नुकसान पहुंचाती है। शराब का सेवन किसी भी प्रकार से हर उम्र में नुकसानदायक होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post