Top News

सामाजिक सरोकार.. न्यू ईयर सेलीब्रेशन वृद्धाश्रम में निराश्रित वृद्धों के साथ...Social responsibility... New Year's celebration with destitute elderly people at an old age home..


इन्दौर 1 जनवरी 26.. न्यू ईयर सेलिब्रेशन को सामाजिक सरोकार के साथ जोड़ते हुए गुजराती आर्ट एंड लॉ कॉलेज एलुमनी ग्रुप के सदस्यों ने अपने नववर्ष की शुरुआत निराश्रित बुजुर्गों के साथ समय बिताते हुए की यह आयोजन मानवता सेवा आश्रम स्कीम नंबर 54 में निराश्रित बुजुर्गों के बीच किया गया जहां इन निराश्रित बुजुर्गों के लिए गर्म कपड़े जैकेट एवं उनके जीवन उपयोगी सामग्री का वितरण भी किया गया । इस अवसर पर पूर्व छात्रों ने गीत संगीत से बुजुर्गो का मनोरंजन किया कपिल शेंडगे ने ये जीवन है इस जीवन का यही है यही है रंगरूप गा कर माहौल को संजीदा कर दिया वहीं ग्रुप के वरिष्ठ अभिभाषक जितेंद्र खरे, हुकुम सूर्या, सोनू भाटिया, अजय शर्मा, अनिल गायकवाड़, पिंकी यादव ने गीत सुनवाकर बुजुर्गों का मन मोह लिया । 



इस अवसर पर डांसिंग परफॉर्मेंस में आश्रम के बुजुर्गों कुलकर्णी जी, कुशवाह जी,अप्पा जी ने भी कॉलेज के युवा साथियों के साथ जम कर नृत्य किया जिसमे मनीषा नागदिवे, मनीषा छपरवाल, परवीन मेहरा, अंजुम पारिख, अर्चना रजक, जया जसवानी, वुसअत बहार,स्वाती मोहिते, रंजना शर्मा, मनोज नामदेव, गोपाल बोरासी, बंटी तंबोली,भारती शर्मा, राकेश अहिरवार, राहुल शुक्ला, बालकृष्ण मुले, सुनील गुप्ता, मीना गुप्ता, राजेश भावसार, मनीष मुकाती, संजय नल्या, अक्षत नागदिवे, लीची, उन्नति जैन, रवि नरवरिया, देवनारायण पांचाल, लक्ष्मीकांत सोनी, राजेश भावसार, अजय शर्मा, जीतेन्द्र गुप्ता, शैलेन्द्र बघेल, के एल मीणा, सोनू भाटिया, आराध्या मेहरा, अनिल चडढा, कैलाश पंजाबी, जितेंद कुशवाह आदि शामिल हुए । इस दौरान फडनीस गार्डन के अध्यक्ष श्री जे.के. जैन का स्वागत भी ग्रुप द्वारा किया गया । 

कार्यक्रम के प्रारंभ में एलुमनी ग्रुप के बारे में जानकारी परवीन मेहरा ने दी वहीं आश्रम की ओर से अनुराग सचदेव और श्री पंकज अहीरवार ने गति​विधियों के बारे में बताया । आभार स्वाती मोहिते ने प्रकट किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post