भारत में पिछले कुछ सालों में कैंसर की बीमारी बहुत ही तेजी से बढ़ी है. बदलती लाइफ और खानपान का सीधा असर इंसान की सेहत पर पड़ रहा है. हैरानी की बात तो यह है कि पहले जहां कैंसर जैसी बीमारी सिर्फ बुजुर्गों को हुआ करती थी, वहीं अब युवाओं और महिलाओं में भी तेजी से देखने को मिल रही है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों के मुताबिक देश में हर 8 मिनट में एक महिला की मौत कैंसर की वजह से हो रही है. यह महिलाओं में होने वाला चौथा और सबसे आम कैंसर है. हालांकि, इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है और जब पता लगता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि महिलाओं में होने वाला कैंसर कौन सा है और इसके क्या शुरुआती लक्षण हैं.
Periods के बाद खून आना क्यों खतरनाक है?
पीरियड्स पूरी तरह खत्म होने के बाद भी अगर आपको खून आने लगे तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. ऐसा होना सर्वाइकल कैंसर होने का पहला संकेत हो सकता है. कई बार महिलाएं इसे हल्के में ले लेती हैं या थकान, तनाव या हार्मोनल बदलाव की वजह समझ बैठती हैं, लेकिन यह लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है.
सर्वाइकल कैंसर क्या होता है?
सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर कैंसर है, लेकिन अगर इसकी पहचान वक्त पर कर ली जाए तो इसे ठीक किया जा सकता है. बता दें यह कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से यानी सर्विक्स में होता है. यह वायरस असुरक्षित यौन संबंधों के जरिए फैलता है.
सर्वाइकल कैंसर के 4 शुरुआती लक्षण
पीरियड्स के बाद भी ब्लीडिंग होना
संबंध बनाते समय दर्द होना
पेट के निचले हिस्से में दर्द होना
बदबूदार डिस्चार्ज आना
किन महिलाओं को ज्यादा खतरा होता है?
जब महिलाएं बहुत ही कम उम्र में संबंध बनाती हैं तो सर्वाइकल कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है.बार-बार प्रेगनेंट होने पर भी सर्वाइकल कैंसर हो सकता है.HPV संक्रमण की वजह से सबसे ज्यादा यह कैंसर होता है.

Post a Comment