Top News

डिनर करने के बाद जरूर खाएं ये 2 चीजें, डॉक्टर ने बताया नहीं होगी पेट से संबंधित कोई बीमारी, 80 साल जिएगा इंसानEat these two things after dinner, and according to doctors, you won't suffer from any stomach-related illnesses, and you'll live to be 80 years old.

 

दिन की शुरुआत अगर सिर दर्द या पेट में भारीपन के साथ हो जाए, तो पूरा दिन सुस्ती और चिड़चिड़ेपन में निकल जाता है. साथ ही, काम में मन भी नहीं लगता और शरीर बहुत आलसी हो जाता है. हालांकि, ऐसा होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन ज्यादातर एक्सपर्ट का मानना है कि सुबह पेट भारी होना या खुलकर पेट साफ ना होने की वजह रात का खाना है. अगर आपने सही वक्त पर खाना नहीं खाया तो अक्सर ऐसा हो जाता है. इसलिए एक्सपर्ट खाने के बाद चलने की सलाह देते हैं. हालांकि, कई लोगों को हर रोज खाना खाने के बाद चलने की आदत नहीं हो पाती. ऐसे में आपको खाने के बाद उन चीजों का सेवन करना होगा जिनकी मदद से सुबह पेट आसानी से साफ हो सके. 


डिनर के बाद क्या खाना चाहिए?

खाने के बाद सौंफ और मिश्री खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद और डॉक्टरों के अनुसार यह छोटी-सी आदत पेट से जुड़ी कई परेशानियों को दूर कर सकती है. अगर आपका पेट साफ नहीं रहता या आपको कुछ मीठा खाने की आदत है तो आपको इसका सेवन करना चाहिए.  

कैसे करें सेवन?

सौंफ और मिश्री को मिलाकर खाना फायदेमंद हो सकता है. आप इसे खाने के बाद मिलाकर खा सकते हैं. वरना रात को सोने से पहले या सुबह खाली पेट 1 चम्मच सौंफ और आधा चम्मच मिश्री का सेवन करना होगा. 

सौंफ और मिश्री खाने के फायदे

पाचन तंत्र मजबूत होना

एसिडिटी और अपच में कमी होना

मुंह की बदबू दूर होना

पेट का भारीपन हल्का होना

सिर दर्द से राहत

मूड एकदम फ्रेश रहना

खाने के बाद खाना क्यों फायदेमंद है? 

एक्सपर्ट का कहना है कि सौंफ की तासीर ठंडी होती है. इसलिए यह खाने और पेट की गर्मी को कम करने का काम करती है. वहीं, मिश्री शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देती है, जिससे पाचन अच्छी तरह से काम करता है. इसलिए खाने के बाद दोनों को मिलाकर खाना फायदेमंद साबित हो सकता है.  

डिनर के बाद ना करें ये काम

खराब ना पिएं

ठंडा पानी से परहेज

तुरंत सोने से बचें

जंक फूड ना खाएं

डिनर के बाद चाय पीने से बचें 

ये छोटी-सी आदत पाचन तंत्र को मजबूत करने का काम करेगी और आप सालों तक हेल्दी रहेंगे. 

Post a Comment

Previous Post Next Post