Top News

नितिन नबीन इस दिन संभालेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा की लेंगे जगह, जानें प्लान Nitin Naveen will take over as BJP's national president on this day, replacing JP Nadda. Learn more about the plan

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन 20 जनवरी को पदभार संभालेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इनमें मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे। नितिन नबीन अभी बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। खरमास समाप्त होने के बाद नबीन बीजेपी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह लेंगे। नड्डा पार्टी के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने वाले दिग्गजों में से एक थे।



नितिन नबीन 20 बनेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

नितिन नबीन को वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए जाने के बाद से ही पार्टी के बड़े नेताओं का उन्हें पूरा समर्थन मिला है। ऐसे में 20 जनवरी को होने वाला बीजेपी अध्यक्ष पद का चुनाव महज एक औपचारिकता माना जा रहा है। इसी के साथ बीजेपी में कई बड़े बदलाव की भी तैयारी है। नितिन नबीन पार्टी के सबसे युवा अध्यक्ष होंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूरे समर्थन से, 46 वर्षीय नितिन नबीन बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। उनकी यह नियुक्ति पार्टी में बड़े बदलाव का संकेत मानी जा रही है।

15 दिसंबर को चुने गए बीजेपी वर्किंग प्रेसिडेंट

नितिन नबीन को जिम्मेदारी मिलते ही माना जा रहा कि पार्टी में युवा जोश और अनुभवी नेताओं का एक अच्छा मिश्रण देखने को मिलेगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 19 जनवरी को होगा और अगले दिन चुनाव संपन्न होगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अगले दिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। उन्हें 15 दिसंबर को बीजेपी का वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया गया था, लेकिन 'खरमास' के कारण उनके औपचारिक पदभार ग्रहण में देरी हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post