Top News

माउंट आबू से लेकर उदयपुर तक...अरावली की पहाड़ियों में बसे ये जगहें घूमने के लिए हैं बेस्टअरावलीFrom Mount Abu to Udaipur...these places nestled in the Aravalli hills are the best to visit.

इन दिनों अरावली हिल्‍स काफी चर्चा में हैं। राजस्थान, हरियाणा और गुजरात से होकर दिल्ली तक फैली अरावली रेंज भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखलाओं में से एक मानी जाती है। ये पूरा इलाका खूबसूरत नजारों, ऐतिहासिक किलों, वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी और धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है। अरावली हिल्‍स में प्रकृति, इतिहास और सुकून का अच्छा मेल पेश मिलता हैं। आप यहां पर दोस्त और परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।


अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ छुट्टी की योजना बना रहे हैं, तो अरावली की ये चुनिंदा जगहें घूमने के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं। अरावली की ये जगहें आपकी छुट्टी को यादगार बना सकती हैं।

माउंट आबू

अरावली के दक्षिणी हिस्से में स्थित माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। यहां का शांत माहौल, ठंडी हवा और हरियाली लोगों को खूब पसंद आती है। दिलवाड़ा मंदिर, नक्की झील और सनसेट पॉइंट यहां की प्रमुख घूमने की जगहें हैं।

कुंभलगढ़ किला

किला यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है और अपनी लंबी दीवारों के लिए फेमस है। इतिहास के लिहाज से ये किला बहुत अहम रहा है। पास की कुंभलगढ़ वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी और माधवेंद्र पैलेस भी देखने लायक हैं।

अजमेर

अरावली पहाड़ों की तलहटी में बसा अजमेर धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का शहर है। यहां अजमेर शरीफ दरगाह स्थित है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसके अलावा आना सागर झील और तारागढ़ किला भी घूम सकते हैं।

जयपुर

पिंक सिटी जयपुर अरावली के किनारे बसा हुआ है और अपने किलों, महलों व पारंपरिक बाजारों के लिए फेमस है। आमेर किला, हवा महल और सिटी पैलेस यहां की खास पहचान हैं।

रणथंभौर नेशनल पार्क

रणथंभौर नेशनल पार्क जंगलों, झीलों और घास के मैदानों से घिरा हुआ है। यहां बाघ, तेंदुआ और कई अन्य जानवर देखने को मिलते हैं। टाइगर सफारी यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है।

उदयपुर

झीलों और महलों के लिए जाना जाने वाला उदयपुर बेहद खूबसूरत शहर है। यहां पिछोला झील, सिटी पैलेस और सज्जनगढ़ मानसून पैलेस ज़रूर देखना चाहिए।

अलवर

अलवर बाला किला, सरिस्का टाइगर रिजर्व और पास के भानगढ़ किले के लिए फेमस है। यह जगह इतिहास और रोमांच पसंद करने वालों के लिए बढ़िया मानी जाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post