Top News

धार की भोजशाला में बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, परिसर के बाहर लगी लंबी लाइन; चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनातThe crowd of devotees is growing at Bhojshala in Dhar, with long lines forming outside the complex; police are deployed everywhere.

 


धार। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार धार की भोजशाला में वसंत पंचमी पर सूर्योदय के साथ ही मां वाग्देवी का पूजन शुरू हो गया है। सुबह वेदारंभ संस्कार के साथ की इसकी शुरुआत हो गई है। सुबह से ही बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात है। यहां पहुंच रहे दर्शनार्थियों में बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं।


प्रवेश द्वार पर समिति द्वारा एक बड़ा घंटा लगवाया गया है। वहीं सोशल मीडिया को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए घोषणा की जा रही है। कोई भी गलत सूचना देने पर कार्रवाई करने की चेतावनी जारी की गई है। भोजशाला के बाहरी परिसर के 300 मीटर की परिधि में लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं।

वहीं दोपहर में परिसर में एक बजे से तीन बजे तक मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश में यह स्पष्ट है कि दोनों समुदाय के आयोजन पृथक-पृथक स्थान पर होंगे। पूजा-अर्चना निर्विघ्न होगी। मुस्लिम समाज को अलग स्थान दिया गया है। ऐसे स्थान की तलाश में प्रशासन ने स्वयं सर्वे किया है।

विकल्प दिए गए हैं

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से भी नक्शा लिया है। दोनों पक्षों की बैठक बुलाई गई। हिंदू समाज संतुष्ट है। मुस्लिम समाज से भी चर्चा हुई है। उन्हें विकल्प दिए गए हैं। यदि यह पक्ष राजी नहीं होता है तो प्रशासन फैसला लेगा। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने स्पष्ट किया कि हिंदू समाज पूर्व परंपरा के अनुसार पूजन करेगा।

कलेक्टर के अनुसार, कोर्ट का कहना है कि प्रवेश-निकासी अलग होनी चाहिए। परिसर में और भी जगह है। जिला प्रशासन कानून व्यवस्था को देखते हुए स्वयं से स्थान तय कर सकता है। यदि यह स्थान सहमति के आधार पर बनता है, तो ठीक है। यदि सहमति नहीं बनती है तो स्थानीय प्रशासन स्थान तय कर सकता है। वहीं, इससे पहले भोजशाला मुक्ति यज्ञ के पदाधिकारियों की ओर से कहा गया कि सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा शांतिपूर्ण और निर्विघ्न रूप से संपन्न होगी।

पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था

करीब 8000 पुलिसकर्मी जिले में तैनात किए गए हैं। इनमें 1000 से अधिक महिला पुलिसकर्मी हैं। 13 आईपीएस अधिकारी सुरक्षा की कमान संभाल रहे हैं। 25 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी तैनात किए गए हैं। 107 नगर निरीक्षक व उप निरीक्षक, 393 अन्य अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। भोजशाला के आसपास 300 मीटर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है।

1000 सीसीटीवी कैमरे शहर और भोजशाला परिसर में लगाए हैं। 20 ड्रोन कैमरों और एआइ तकनीक से निगरानी की जा रही है। 350 से अधिक पुलिस कर्मियों को भोजशाला के भीतर और 100 पुलिस कर्मियों को छत पर तैनात किया गया है। थ्रीडी मैपिंग सहित आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post