Top News

सावधान! ये आदतें दे सकती हैं दांतों की इन जानलेवा बीमारियों को न्योता, जानें सड़न से बचाने के उपायCaution! These habits can invite these deadly dental diseases; learn how to protect your teeth from decay.

 

दंत रोग विशेषज्ञ का कहना है कि लगातार मीठे खाद्य पदार्थ, जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड का सेवन दांतों की बीमारियों को न्योता देता है। वैसे भी इस तरह के खाद्य पदार्थ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक माने जाते हैं। लंबे समय तक प्रोसेस्ड और अधिक शुगर युक्त भोजन करने से दांतों में सड़न, कैविटी और मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।


उन्होंने बताया कि तंबाकू का सेवन दांतों और मसूड़ों की सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। इससे न केवल दांतों की बीमारियां होती हैं, बल्कि मुंह के कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है। यदि किसी व्यक्ति को दांतों में दर्द, मसूड़ों में सूजन, खून आना या बदबू जैसी समस्याएं महसूस हों, तो इसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।

दांतों की बीमारियों से बचाव के लिए सबसे जरूरी है सही टूथब्रश का इस्तेमाल और दिन में कम से कम दो बार ब्रश करने की आदत। इसके साथ ही हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट अपनाना बेहद जरूरी है। भोजन में शुगर की मात्रा कम रखें, क्योंकि अधिक शुगर न केवल दांतों बल्कि पूरे शरीर के लिए नुकसानदायक होती है।

उन्होंने यह भी कहा कि तंबाकू सेवन करने वालों को दांतों से जुड़ी समस्याएं जल्दी घेर लेती हैं। किसी भी तरह के लक्षण नजर आने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टर की सलाह के बिना इलाज करना स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।

समय पर विशेषज्ञ की सलाह लेकर इलाज शुरू किया जाए, तो बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है और व्यक्ति खुद को लंबे समय तक फिट रख सकता है। डॉ. लीना गुलानी का कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए जागरूकता सबसे पहला और सबसे जरूरी कदम है।

Post a Comment

Previous Post Next Post