Top News

बुढ़ापे में फिर जागा प्यार! 85 साल के एक्टर 32 साल की गर्लफ्रेंड संग आए नजर, 83 की उम्र में चौथी बार बने थे पिताLove rekindled in old age! The 85-year-old actor was spotted with his 32-year-old girlfriend; he became a father for the fourth time at the age of 83.

 

आयाम बजाज

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अल पचीनो (Al Pacino) अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी और उम्र के फासले वाले रिश्तों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में आई एक खबर ने उनके प्रशंसकों को चौंका दिया है। चर्चा है कि 85 वर्षीय अल पचीनो का उनकी 32 वर्षीय पूर्व गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह (Noor Alfallah) के साथ पैचअप हो गया है।


डिनर डेट पर साथ दिखे 'एक्स-कपल'

मीडिया रिपोर्ट्स (पेज सिक्स) के मुताबिक, इस पूर्व जोड़े को हाल ही में लॉस एंजिल्स के 'सैन विसेंट बंगलोज' में एक साथ डिनर डेट एन्जॉय करते हुए देखा गया। साल 2023 में हुए ब्रेकअप के बाद यह पहला मौका है जब दोनों को इस तरह सार्वजनिक रूप से एक साथ स्पॉट किया गया है।

हालांकि, दोनों की आधिकारिक टीमों ने फिलहाल इस मुलाकात पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन इस मुलाक़ात ने उनके फिर से साथ आने की अटकलों को हवा दे दी है।

83 की उम्र में बने थे पिता, मांगा था DNA टेस्ट

अल पचीनो और नूर अल्फल्लाह का रिश्ता विवादों और सुर्खियों से भरा रहा है।

जून 2023 में नूर ने बेटे रोमन पचीनो को जन्म दिया था। उस वक्त अल पचीनो की उम्र 83 साल थी।

खबरों की मानें तो अल पचीनो को खुद यकीन नहीं था कि वह इस उम्र में पिता बन सकते हैं, इसलिए उन्होंने बच्चे के डीएनए टेस्ट की मांग की थी।

बेटे के जन्म के कुछ महीने बाद ही दोनों अलग हो गए। अल पचीनो ने बच्चे की कस्टडी के लिए कानूनी रास्ता अपनाया, जिसके बाद अदालत ने उन्हें बच्चे से मिलने के अधिकार दिए।

दोस्ती या फिर से शुरू हुआ प्यार?

ब्रेकअप के बाद एक इंटरव्यू में अल पचीनो ने खुद को 'सिंगल' बताया था और नूर को अपनी एक अच्छी दोस्त कहा था। लेकिन 53 साल के उम्र के अंतर के बावजूद, इस ताजा मुलाकात ने फैन्स के मन में सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या यह महज 'को-पेरेंटिंग' का हिस्सा है या उनकी जिंदगी में प्यार की फिर से वापसी हुई है।

अल पचीनो अपनी उम्र के 80वें दशक में भी सक्रिय हैं और नूर अल्फल्लाह के साथ उनका रिश्ता हॉलीवुड के सबसे चर्चित 'एज-गैप' रिलेशनशिप्स में से एक रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post