दिल्ली कैपिटल्स की स्टार बैटर शेफाली वर्मा ने वुमेंस प्रीमियर लीग के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है. वो इस लीग के इतिहास की चौथी और दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने 1000 रनों के आंकड़े को पार किया.
हरमन के नाम भी दर्ज है ये रिकॉर्ड
4 नंबर्स का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय हरमनप्रीत कौर थीं, जिन्होंने इस सीजन की शुरुआत में गुजरात जायंट्स के खिलाफ एक मैच के दौरान ऐसा किया था. मुंबई की ऑलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट टूर्नामेंट के इतिहास में 1000 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी थीं, जो इंग्लैंड की कप्तान ने पिछले सीजन में हासिल किया था.
मेग लैनिंग भी नहीं हैं पीछे
मौजूदा सीजन की बात करें तो यूपी वॉरियर्ज की कप्तान और ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज मेग लैनिंग भी टूर्नामेंट में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं. लैनिंग इस सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थीं, उन्होंने अपनी कैप्टेंसी में डीसी को लगातार 3 बार वुमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंचाया था.
WPL में शेफाली के आंकड़े
वुमेंस प्रीमियर लीग में शेफाली वर्मा के ओवरऑल करियर की बात करें, तो उन्होंने डब्ल्यूपीएल में अब तक 32 मैचेज खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 34.97 की एवरेज और 155.05 से टोटल 1014 रन अपने नाम किए हैं.लीग में उनके नाम 7 अर्धशतक दर्ज है, साथ ही उनका हाईएस्ट स्कोर 84 रन है.

Post a Comment