Top News

25 लाख कीमत, 65 देवी-देवताओं के चित्र... बेटी की शादी के लिए पिता का नायाब तोहफा, तैयार करवाया चांदी का अनूठा निमंत्रणPriced at ₹25 lakh and featuring images of 65 deities, a father commissioned a unique silver invitation card as a special gift for his daughter's wedding.

 

राजस्थान अपनी शाही शादियों और रजवाड़ी ठाट-बाट के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है, जहां जयपुर की एक शादी ने भव्यता की नई परिभाषा लिख दी है। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी शिव जौहरी ने अपनी बेटी श्रुति की शादी के लिए शुद्ध चांदी का एक ऐसा नायाब कार्ड बनवाया है, जिसकी कीमत 25 लाख रुपये है।


कई मायनों में खास है कार्ड

लगभग 3 किलोग्राम शुद्ध चांदी से बना यह कार्ड किसी अजूबे से कम नहीं है। 8 इंच लंबे और 6.5 इंच चौड़े इस बॉक्स नुमा कार्ड को बनाने में चांदी के 128 टुकड़ों का उपयोग किया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे जोड़ने में एक भी कील या स्क्रू का इस्तेमाल नहीं हुआ है। कार्ड पर सूक्ष्म नक्काशी के जरिए 65 देवी-देवताओं के चित्र उकेरे गए हैं।

धार्मिक आस्था और कला का संगम

कार्ड के मुख्य पृष्ठ पर भगवान गणेश, शिव-पार्वती और लक्ष्मी-विष्णु की सुंदर आकृतियां हैं। कार्ड के आंतरिक हिस्से में भगवान कृष्ण के जीवन प्रसंगों और विष्णु के 10 अवतारों को दर्शाया गया है। इसके अलावा, माता लक्ष्मी के 8 स्वरूप, सूर्य देव और तिरुपति बालाजी के दोनों अवतारों को भी इसमें स्थान दिया गया है।

पिता ने बेटी को दिया अनमोल गिफ्ट

इस कलाकृति को तैयार करने में शिव जौहरी को पूरे एक साल का समय लगा। उन्होंने बताया कि उनकी इच्छा थी कि बेटी की शादी में न केवल रिश्तेदार, बल्कि सभी देवी-देवता भी साक्षी बनें। यह कार्ड न केवल एक निमंत्रण पत्र है, बल्कि एक पारिवारिक धरोहर है जिसे श्रुति जौहरी और हर्ष सोनी का परिवार पीढ़ियों तक सहेज कर रख सकेगा। इस अनोखे कार्ड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसे देख लोग जयपुर की इस "सिल्वर वेडिंग" की काफी चर्चा कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post