भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे से आते हुए ऐसा लग रहा था, जैसे किसी विदेशी शहर में आ गए हों। उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव में भाजपा की सरकार फिर बनेगी, इसका संदेश आज मांट की धरती से पूरे प्रदेश में चला गया है।
बोले, विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा उत्तर प्रदेश
नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सपना हम सबको मिलकर साकार करना है। आज मजदूरों को जीरामजी के माध्यम से 125 दिन का रोजगार देकर उनका सम्मान बढ़ाया गया है। गरीब, किसान, मजदूर और युवा भाजपा की नीतियों से सीधे लाभान्वित हो रहे हैं।
संबोधन में कही ये बातें
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, कि आज कृष्ण की नगरी में अध्यक्ष होने के बाद पहली बार मेरा प्रवास हुआ है। सभी को प्रणाम। पवित्र भूमि को नमन। अध्यक्षीय कार्यकाल की शुरुआत कृष्ण नगरी से हुई है। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ ने उत्तम प्रदेश बनाया। आज हर राज्य विकास कर रहा है। उत्तर प्रदेश उसका नेतृत्व कर रहा है। आज राज्य विकास कर रहे हैं तो इसका श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं को जाता है।
हर सनातनी को गर्व
मथुरा की नगरी में भी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा दिया जा रहा है। हर सनातनी गर्व कर रहा है। आज विदेशों की तरह उत्तर प्रदेश में सड़कें दिख रही हैं, पीएम ने मन की बात में स्वक्षता की बात की। प्रधानमंत्री ने हमेशा विकास योजना आगे बढ़ने को अंतिम व्यक्ति को भी जोड़ा। प्रधानमंत्री ने हमेशा विकास योजना आगे बढ़ने को अंतिम व्यक्ति को भी जोड़ा। प्रधानमंत्री को आभार व्यक्त करता हु कि समाज के हर वर्ग की चिंता की।
आज जनता के वोट से चल रही सरकार
अपने संबोधन में नितिन नवीन बोले, कि पीएम हमेशा कहते हैं। युवाओं को राजनीति में आगे आना चाहिए। हम युवाओं से आग्रह करेंगे कि उत्तर प्रदेश को विकसित उत्तर प्रदेश बनाने में योगी आदित्य नाथ का साथ दें। कुछ ऐसी ताकतें काम कर रही हैं जो समाज को काटने का काम करती हैं।चुनाव आते ही सक्रिय होते हैं। कभी बंदूक की नोंक पर उत्तर प्रदेश में सरकार चलती थी। आज जनता के वोट से चल रही है। कार्यकर्ता बूथों को मजबूत करें।
पहली बार मथुरा आए हैं नितिन नवीन
नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मथुरा आए। उनका एक्सप्रेसवे के बाज़ना कट पर स्वागत किया गया। यहां से वह वृंदावन के अक्षयपात्र परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ शामिल हुए।
मांट विधायक के घर जाएंगे
मन की बात कार्यक्रम के बाद तीनों लोग ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करेंगे और उसके बाद मांट के विधायक राजेश चौधरी के मथुरा के वेस्ट प्रताप नगर स्थित आवास पहुंचेंगे और पिछले दिनों उनकी दिवंगत माता जी को श्रद्धांजलि देंगे।

Post a Comment