Top News

एसएन मेडिकल कॉलेज की 200 करोड़ की बिल्डिंग में दरार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने गुणवत्ता पर उठे सवालCracks appear in the Rs 200 crore building of SN Medical College; Congress district president raises questions about the quality of construction.

 

आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज की 200 करोड़ रुपये से बनी आठ मंजिला सुपरस्पेशियलिटी बिल्डिंग में दरार आ गई है। बिल्डिंग में एक फीट तक गहरी दरार है। वर्ष 2019 में बनना शुरू हुई बिल्डिंग का 16 माह पहले ही लोकार्पण किया गया था।कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार ने इसका वीडियो जारी करते हुए काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। वीडियो प्रसारित होने के बाद एसएन मेडिकल कालेज प्रशासन ने मरम्मत कराई है।


16 माह पहले किया गया था लोकार्पण, 2019 में शुरू हुआ था काम

इंटरनेट मीडिया में पोस्ट किए गए वीडियो में कांग्रेस जिलाध्यक्ष दरार में लोहे की छड़ को डालते हुए नजर आ रहे हैं। वह निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कह रहे हैं कि यहां बड़े-बड़े अधिकारी आते हैं, लेकिन किसी का ध्यान इस पर नहीं गया है। वीडियो बनाने से सुरक्षाकर्मी उन्हें रोक रहा है, लेकिन वह रुकते नहीं हैं। कहते हैं कि उन्हें कोई रोक नहीं सकता है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने वीडियो जारी कर काम की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

वह डीन को चुनौती देते हुए कहते हैं कि उनके विरुद्ध एफआईआर करानी है तो करा लें। उन्होंने निर्माण कार्य में इंजीनियरों व प्रशासन पर कमीशनखोरी के आरोप लगाते हुए कहा कि सभी ने कमीशन खाया है। गृह मंत्री अमित शाह समेत उन्होंने भाजपा सरकार पर भी निशान साधा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post