Top News

जम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा... सेना का वाहन 200 फीट गहरी खाई में गिरा, 10 जवानों का बलिदान, 7 घायलMajor road accident in Jammu and Kashmir... Army vehicle falls into a 200-foot deep gorge, 10 soldiers killed, 7 injured.

 

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। गुरुवार को सेना का एक बुलेट-प्रूफ वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें भारतीय सेना के दस जांबाज जवान बलिदान हो गए। इस हादसे में सात अन्य सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। 


अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण दुर्घटना डोडा जिले के भदरवाह सब-डिवीजन के अंतर्गत भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर स्थित 'खन्नी टॉप' के पास हुई।

ऊंचाई की ओर जा रहा था वाहन: सेना का यह बुलेट-प्रूफ वाहन कुल 17 जवानों को लेकर एक ऊंची चौकी (पोस्ट) की ओर जा रहा था।

नियंत्रण खोना बना कारण: खन्नी टॉप के पास चालक ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद गाड़ी सड़क से फिसलकर सीधे 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

रेस्क्यू ऑपरेशन और घायलों की स्थिति

हादसे की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस की टुकड़ियों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

बलिदान: बचाव दल ने खाई से चार सैनिकों के पार्थिव शरीर बरामद किए हैं।

एयरलिफ्ट: हादसे में घायल हुए नौ जवानों को तुरंत बाहर निकाला गया। इनमें से तीन जवानों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए उधमपुर मिलिट्री अस्पताल एयरलिफ्ट किया गया है। शेष घायलों का उपचार स्थानीय सैन्य चिकित्सालय में चल रहा है। अभी मिली जानकारी के अनुसार, कुल 10 जवानों का बलिदान हो गया वहीं, सात जवान घायल है।

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताया हादसे पर शोक

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डोडा सड़क हादसे में 10 जवानों के बलिदान पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट साझा कर शहीद सैनिकों की सेवा और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। सिन्हा ने कहा कि पूरा देश दुख की इस घड़ी में परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने अधिकारियों को एयरलिफ्ट किए गए घायल सैनिकों का सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post