Top News

दक्षिणी दिल्ली में झुग्गी वालों के लिए अच्छी खबर, 10 करोड़ में बनेंगे लग्जरी शौचालय; CM रेखा ने जारी किया फंड Good news for slum dwellers in South Delhi: Luxury toilets to be built for ₹10 crore; CM Rekha releases funds.


हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर दिल्ली सरकार ने झुग्गियों में साफ पानी, शौचालय और स्नानागार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का संकल्प लिया था।



इसके तहत दक्षिणी दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने अपने क्षेत्र में 12 से अधिक झुग्गियों के लिए 10 करोड़ रुपये की लागत से शौचालयों के निर्माण कार्य और उनके नवीकरण के कामों का शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि इससे न केवल झुग्गी बस्तियों में स्वच्छता और सफाई संभव हो सकेगी, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और उनकी गरिमा भी सुनिश्चित होगी। साथ ही तेजी से फंड उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार भी जताया।

उन्होंने बताया कि बदरपुर क्षेत्र की प्रसाद नगर झुग्गी बस्ती, कालकाजी में श्रीनिवासपुरी के इंदिरा कैंप, ओखला रेलवे स्टेशन के पीछे झुग्गी कैंप, तुगलकाबाद में हरकेश नगर वार्ड की छह झुग्गी बस्तियों संजय कालोनी, न्यू संजय कैंप, इंदिरा कल्याण विहार, पुल प्रह्लादपुर वार्ड की दो झुग्गी बस्तियां-माता मंदिर के पास व पेट्रोल पंप के पीछे झुग्गी बस्ती और देवली क्षेत्र के जनता जीवन कैंप व दक्षिणपुरी झुग्गी बस्ती में शौचालय बनाए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post