Top News

यूएस में सपनों का आशियाना छोड़ भारत क्यों लौटी माधुरी दीक्षित? एक्ट्रेस ने किया खुलासाWhy did Madhuri Dixit leave her dream home in the US and return to India? The actress revealed

 परीक्षित गुप्ता

मुंबई : बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। माधुरी अपने करियर के चरम पर 1999 में डॉक्टर श्रीराम माधव नेने से शादी करके अमेरिका में सेटल हो गईं। शादी के बाद माधुरी ने फिल्मों में काम करना भी बंद कर दिया। 


हालांकि एक दशक बाद माधुरी फिर से भारत लौट आईं और फिल्मों में भी कमबैक किया। माधुरी के वापस आने के बाद फैंस के मन में सवाल थे कि आखिर इतने साल बाद उन्होंने भारत लौटने आने का फैसला क्यों लिया? अब एक पॉडकास्ट में माधुरी ने इसकी वजह बताई है।

 पॉडकास्ट में माधुरी दीक्षित ने बताया कि यूएस में जीवन अद्भुत और शांतिपूर्ण था। लेकिन उन्हें वापस आना पड़ा। इसके पीछे उनकी कुछ मजबूरियां थी। माधुरी ने कहा, अमेरिका में मेरी जिंदगी सपनों जैसी थी। बच्चे मेरे पास थे, हर पल उनके साथ बिताती थी। पार्क ले जाना, खेलना, सब कुछ, लेकिन कई चीजें घटीं। मेरे माता-पिता मेरे साथ रहते थे, भाई-बहन भी यूएस में ही हैं। राम का परिवार भी वहीं, लेकिन माता-पिता की उम्र बढ़ रही थी, वे भारत लौटना चाहते थे। मेरी पूरी जिंदगी और करियर में वे मेरे साथ थे, मैं उन्हें अकेला कैसे छोड़ सकती थी?

उन्होंने कहा, दूसरी वजह मेरा काम था। मैं भारत आती, शूटिंग करती और वापस चली जाती। दूरी बहुत मुश्किल हो रही थी। राम को भी लगता था कि उनके पास आने वाले मरीज बेहद खराब हालत में होते हैं। वे शुरुआती स्टेज में समस्या पकड़ना चाहते थे। इसलिए उन्होंने हेल्थकेयर सिस्टम डेवलप करने का फैसला किया, लोगों को स्वस्थ रखने के लिए।

माधुरी ने कहा, हम दोनों को लगा कि ये एक कॉलिं है, सब कुछ फिट बैठ रहा था। विदेश में रहते हुए वे भारत को बहुत मिस करती थीं। इसलिए फैमिली के लिए भारत लौटना बेस्ट डिसीजन लगा।

माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने ने 17 अक्टूबर 1999 को दक्षिण कैलिफोर्निया में शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात माधुरी के भाई ने कराई थी। कपल के दो बेटे हैं अरिन और रयान। भारत आने के बाद डॉ. नेने हेल्थ-टेक से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post