पनीर को भारत में काफी हेल्दी माना जाता है। यह दूध से बनता है, इसलिए कई सालों से इसे ताकत के लिए खाया जा रहा है। यह कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल का बढ़िया सोर्स माना जाता है। दूसरी तरफ जब भी चीज़ की बात आती है तो हमारे दिमाग में बर्गर, सैंडविच में डाली गई क्रीम जैसी एक लेयर आती है। जिसे हम अनहेल्दी समझते हैं और मोटापे से जोड़कर देखते हैं।पनीर और चीज़ की तुलना पर कई सारे फैक्ट बताए हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि दोनों में से किस फूड के अंदर ज्यादा प्रोटीन और ताकत भरी है
पनीर में मौजूद पोषण
मात्रा - 100 ग्राम
औसतन 250 किलो कैलोरी
20 ग्राम फैट
18 ग्राम प्रोटीन
चीज़ में मौजूद पोषणमात्रा - 100 ग्राम
औसतन 400 किलो कैलोरी
33 ग्राम फैट
25 ग्राम प्रोटीन
पनीर या चीज़?
किसमें ज्यादा है प्रोटीन?डॉक्टर ने कहा कि अगर मैं वेजिटेरियन हूं और पनीर खाता हूं तो अच्छी बात है। लेकिन अगर इसका मुकाबला चीज़ से करें तो चीज़ आपका कैलोरी बॉम्ब है, गुड फैट का बॉम्ब है और प्रोटीन भी ज्यादा दे रहा है। लेकिन ध्यान रखें कि यह शुद्ध चीज़ की बात हो रही है, जो अनप्रोसेस्ड होता है।किसे क्या खाना चाहिए?डॉक्टर ने बताया कि अगर आप हेल्थ फ्रीक हैं और आपको वजन कम करना है तो आपके लिए पनीर बेहतर है। दूसरी तरफ जो बच्चे कम वजन, कमजोरी या कुपोषण से परेशान हैं, उनके लिए दवा से ज्यादा बेहतर चीज़ है।

Post a Comment