Top News

पहलगाम जैसे आतंकी हमले की साजिश, हिंदू हैं टारगेट, अब क्या बड़ा करने वाला है पाकिस्तान?A terrorist attack similar to the one in Pahalgam is being planned, Hindus are the target, what major attack is Pakistan planning now?

 

2025 में भारत ने मूल रूप से दो बड़े आतंकी वारदातों का सामना किया। अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में पाकिस्तानी आतंकियों ने हिंदू पर्यटकों पर पहचान पूछकर हमला किया, जिनमें 26 लोगों की जान चली गई। नवंबर में दिल्ली में लाल किले के पास एक कश्मीरी डॉक्टर ने फिदायीन हमले में एक कार को ब्लास्ट से उड़ा दिया, जिसमें कम से कम 15 लोगों की जान चली गई और कई जख्मी हो गए। 


सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के आका आने वाले समय में भारत में इनसे भी बड़ा आतंकी हमला करवा सकते हैं। इस नापाक काम को अंजाम देने के लिए जम्मू और कश्मीर के घने जंगलों में लगभग 150 पाकिस्तानी आतंकी छिपे बैठे हैं और आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post