Top News

संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे रायपुर , विशाल हिंदू सम्मेलन में होंगे शामिल, धर्मांतरण पर बीते दिनों छत्तीसगढ़ में हुआ था बवालRSS chief Mohan Bhagwat arrives in Raipur, will participate in a massive Hindu conference; controversy over religious conversions had erupted in Chhattisgarh recently.

 

रायपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 2 अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे. छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण, आदिवासी समाज और ईसाई समुदाय के बीच बढ़ते तनाव के बीच संघ प्रमुख का यह दौरा राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.


रायपुर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत

सरसंघचालक मोहन भागवत आज रायपुर एम्स परिसर में आयोजित युवा सम्मेलन कार्यक्रम में सबसे पहले शामिल होंगे. इस दौरान वे छात्र-छात्राओं और युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों पर अपने विचार रखेंगे.

अभनपुर में विशाल हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगे संघ प्रमुख

एम्स के कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे मोहन भागवत रायपुर के अभनपुर में आयोजित भव्य हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस सम्मेलन में रायपुर, बिलासपुर और धमतरी संभाग से करीब 25 हजार स्वयंसेवक और विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता शामिल होंगे.

धर्मांतरण और हिंसा के मुद्दे रख सकते हैं अपने विचार

छत्तीसगढ़ में लगातार सामने आ रहे धर्मांतरण के मामले और आदिवासी और ईसाई समुदाय के बीच हो रही हिंसक घटनाओं के मद्देनज़र संघ प्रमुख का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. माना जा रहा है कि हिंदू सम्मेलन के मंच से मोहन भागवत इन मुद्दों पर स्पष्ट संदेश दे सकते हैं, जिसका राजनीतिक असर भी देखने को छत्तीसगढ़ और देश में मिल सकता है.

आरएसएस प्रमुख कल रात पहुंचे रायपुर

आज होने वाले दोनों आयोजनों में शामिल होने के लिए सरसंघचालक मोहन भागवत कल रात ही रायपुर पहुंचे हैं. उनके दौरे को लेकर संघ से जुड़े संगठनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. संघ प्रमुख के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं. जिन दो जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उस इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से चाक चौबंद इंतजाम किए हैं.

संघ प्रमुख के दौरे पर नजर

संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत के दौरे के दौरान कई गण मान्य लोग और नेता भी संघ प्रमुख से मुलाकात कर सकते हैं. हालाकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन संभावना है कि कई लोगों से संघ प्रमुख मुलाकात भी कर सकते हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post