बांग्लादेश की पूर्व पीएम और बांग्लादेश नेशनल पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया का निधन हो गया है। जिया बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। पहली बार ये साल 1991 में प्रधानमंत्री बनीं। इनके पति जियाउर रहमान बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति थे। उनकी हत्या के बाद जिया राजनीति में सक्रिय हुईं।
खालिदा जिया का पहला कार्यकाल 1991 से 1996 तक था। दूसरी बार वह 2001 से 2006 तक पीएम रहीं। जिया के नाम बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री और मुस्लिम दुनिया में बेनजीर भुट्टो के बाद दूसरी महिला प्रधानमंत्री का खिताब है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की स्थापना जिया के पति और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान ने साल 1978 में स्थापना की थी। साल 1981 में जिया के पति रहमान की हत्या हो गई। इसके बाद से जिया राजनीति में सक्रिय हो गईं। साल 1982 में पूर्व सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हुसैन मुहम्मद इरशाद के नेतृत्व में सैन्य तख्तापलट किया गया। 1984 में जिया बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष बनीं।
साल 1991 के आम चुनाव में बीएनपी ने शानदार जीत हासिल कर जिया बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनीं। जिया ने 1996 में अल्पकालिक सरकार में काम किया। उस समय अन्य दलों ने चुनाव धोखाधड़ी के आरोपों के कारण पहले चुनाव का बहिष्कार किया गया था।
खालिदा जिया का जन्म 1945-1947 में बंगाल प्रेसीडेंसी के अविभाजित दिनाजपुर जिले के जलपाईगुड़ी में हुआ था।जिया के पिता इस्कंदर अली मजूमदार चाय व्यवसायी थे। वहीं माँ तैयबा मजूमदार थीं। जिया 5 संतानों में से तीसरी थीं। जिया का पैतृक घर फुलगाजी उपजिला, फेनी में है।
खालिदा जिया के नाम केवल प्रधानमंत्री तक सीमित नहीं है। साल 2014 में उन्हें फोर्ब्स पत्रिका ने विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की अपनी सूची में शामिल किया था। इस सूची में जिया 14वें स्थान पर रखा था। इससे पहले जिया 2005 में इस सूची में 29वें स्थान पर और 2006 में 33वें स्थान पर थीं।

Post a Comment