Top News

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 की मौत और कई गंभीर घायलA major accident occurred in Almora, Uttarakhand, when a bus carrying passengers fell into a gorge. Seven people have died and several others are seriously injured.

 

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिरने से करीब 7 लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है. हादसा भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर हुआ, जिसकी जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया. पुलिस ने शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, वहीं घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया.


द्वारहाट से रामनगर जा रही थी बस

बता दें कि बस आज सुबह ही करीब 6 बजे द्वारहाट से रामनगर के लिए रवाना हुई थी कि भिकियासैंण क्षेत्र के शिलापनी इलाके में सड़क से उतरकर खाई में गिर गई और पलट गई. बस के खाई में गिरते ही चीख पुकान मच गई. हादसा देखकर लोग दौड़े आए और पुलिस को बुलाया. पुलिस के आने तक लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए बस से लोगों को निकालकर नजदीकी अस्पताल भिकियासैंण पहुंचाया. हादसे की जानकारी मिलते ही SDRF की टीम, DM-SDM मौके पर पहुंचे.

Post a Comment

Previous Post Next Post