Top News

IND W vs SL W 4th T20I Highlights: भारत ने 4-0 से बनाई बढ़त, श्रीलंका को 30 रन से हरायाIND W vs SL W 4th T20I Highlights: India takes a 4-0 lead, defeats Sri Lanka by 30 runs.

 

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बाद ऋचा घोष की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए चौथे टी20 मैच में श्रीलंका को 30 रनों से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए थे। श्रीलंका ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन वह टारगेट हासिल नहीं कर सकी और पूरे ओवर खेलने के बाद छह विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी। इस जीत के बाद भारत पांच मैचों की सीरीज में 4-0 से आगे है।


शेफाली ने 46 गेंदों की पारी में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 79 रन बनाए। वहीं मंधाना ने 48 गेंदों पर 11 चौके और तीन छक्कों की मदद से 80 रनों की पारी खेली। अंत में ऋचा ने 16 गेंदों पर नाबाद 40 रनों की पारी खेली जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे। श्रीलंका के लिए कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने लड़ाई लड़ी, लेकिन वह टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सकीं।

श्रीलंका की तेज शुरुआत

श्रीलंका के सामने 222 रनों की चुनौती थी। उसे तेज शुरुआत की जरूरत थी जो अट्टापट्टू और हासिनी परेरा ने उसे दी। दोनों ने तीन ओवरों में ही बोर्ड पर 40 रनों का स्कोर टांग दिया था। छठे ओवर की तीसरी गेंद पर अरुंधति रेड्डी ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने परेरा को कप्तान हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच कराया। परेरा ने 20 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 33 रन बनाए।

उनके बाद इमेशा दुलानी ने कप्तान का साथ दिया। कप्तान ने अर्धशतक जमाया और कुछ देर बाद वैश्णवी शर्मा ने उनको चलता किया। श्रीलंकाई कप्तान का कैच मंधाना ने पकड़ा। उन्होंने 37 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 52 रनों की पारी खेली। इमेशा दुलानी भी ज्यादा देर टिक नहीं सकीं और 140 के कुल स्कोर पर रन आउट हो गईं। उन्होंने 29 रन बनाए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post