Top News

हिसार में हिंदू संगठन चर्च के सामने हवन-यज्ञ और हनुमान चालीसा पाठ पर अड़े, वाटर कैनन और पुलिस की तीन कंपनियां तैनातIn Hisar, Hindu organizations are adamant about performing a Havan (fire ritual) and reciting the Hanuman Chalisa in front of a church; water cannons and three companies of police have been deployed

 .

हिसार: विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल द्वारा क्रिसमस पर हिसार के 160 साल पुराने चर्च के बाहर एक धार्मिक कार्यक्रम की घोषणा के बाद पूजा स्थल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर वज्र वाहन, वॉटर कैनन और पुलिस की तीन कंपनियां इलाके में तैनात की गई है। 


हिंदू संगठन चर्च के सामने हवन-यज्ञ और हनुमान चालीसा पाठ करने पर अड़े

दरअसल, क्रिसमस पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की तरफ से करवाए जाने वाले हिन्दू शक्ति संगम कार्यक्रम पर विवाद खड़ा हो गया है। विवाद बढ़ने और शहर के लोगों द्वारा क्रिसमस पर चर्च के सामने ही हवन-यज्ञ और हनुमान चालीसा पाठ करने पर अड़ा होने का विरोध करते हुए उसे रद करने की मांग की है। पुलिस ने भी विवाद को देखते हुए दो डीएसपी को नोडल अधिकारी लगाते हुए तीन कंपनियां तैनात कर दी है।  नगर निगम ने भी कार्यक्रम पोस्टर को हटाया है। झंडे अभी लगे होने के कारण उसे भी हटवाने की मांग उठ रही है। 

क्रांतिमान पार्क में हिन्दू शक्ति संगम कार्यक्रम 

जानकारी के मुताबिक, क्रिसमस पर विहिप और बजरंग दल की तरफ से क्रांतिमान पार्क में ही हिन्दू शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किया है। गुरुवार दोपहर को होने वाले कार्यक्रम में बजरंग दल के कई बड़े पदाधिकारी पहुंचेंगे। मटका चौक स्थित चर्च के सामने क्रांतिमान पार्क में बजरंग दल एवं विहिप की ओर से स्वामी को श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर हवन यज्ञ एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ कई अन्य कार्यक्रम होंगे। दोपहर के बाद 2 बजे श्री हनुमान चालीसा का पाठ होगा, जो सायं 5 बजे तक चलेगा। इन कार्यक्रमों में भीड़ जुटेगी।

कार्यक्रम में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापति आएंगे। वहीं पार्क के सामने चर्च में क्रिसमस डे पर कार्यक्रम होंगे। यहां भी काफी तादात में लोग पहुंचेंगे। दो कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसी पार्क में 25 दिसंबर को 160 साल पुराना सेंट थॉमस चर्च क्रिसमस का त्योहार मनाता है।

इलाके में 250 पुलिसकर्मी तैनात

हिसार पुलिस ने बताया कि क्रांतिमान पार्क और चर्च परिसर के अंदर और आसपास दो DSP, दो इंस्पेक्टर और 40-50 महिला पुलिस अधिकारियों सहित लगभग 250 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post