Top News

अच्छी शिक्षा, नौकरी का लालच… शिवपुरी में आदिवासियों को ईसाई बनाने की साजिश का पर्दाफाश, पादरी समेत 5 अरेस्टGood education, the lure of jobs… a conspiracy to convert tribals to Christianity exposed in Shivpuri, 5 arrested including a pastor.

 मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आदिवासी और भील परिवारों के धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है. आरोप है कि कोलारस इलाके के बदरवास तहसील के कई गांवों में पिछले कुछ सालों से सरकारी टीचर, पटवारी और पादरी आदिवासी एवं भील परिवारों का धर्मांतरण कराने में लगे हुए थे. वह उन्हें नौकरी और पैसा का लालच देकर यह सब कर रहे थे. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.


बच्ची को अच्छी शिक्षा, 25 हजार का प्रलोभन

हमीर सिंह भील ने बताया कि आरोपी धर्मांतरण करने के एवज में गरीब आदिवासी लोगों के बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाने, बच्चियों की शादी कराने, नौकरी लगवाने और धर्म परिवर्तन करने पर 25-25 हजार रुपये का प्रलोभन देकर हिन्दू धर्म से ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाते थे. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया.

3 टीचर,पटवारी और पादरी अरेस्ट

इसके बाद कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा ने बदरवास टीआई रोहित दुबे के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. टीआई ने तीनों शिक्षकों, पटवारी और पादरी को गिरफ्तार कर उनके पास से धर्मांतरण संबंधी सामग्री जब्त की. सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है. जांच में सामने आया है कि आरोपी धर्मांतरण संबंधी यह मिशन पिछले पांच साल से चला रहे थे. पकड़े गए आरोपी टीचर दो दशक से ज्यादा समय से सरकारी नौकरी कर रहे थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post