Top News

बीएमसी चुनाव के लिए साथ आएंगे उद्धव-राज ठाकरे, संजय राउत बोले- 20 साल अलग रहे, उठाना पड़ा नुकसानUddhav Thackeray and Raj Thackeray will come together for the BMC elections, says Sanjay Raut: "We remained separate for 20 years and had to bear the consequences."

 महाराष्ट्र की सियासत में ठाकरे बंधुओं ने एक बड़ा फैसला लेकर सबको चौंका दिया है। बीएमसी चुनावों में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने इस गठबंधन का एलान किया। 


संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे आज चुनावी गठबंधन की घोषणा करने के लिए एकजुट होंगे। उन्होंने कहा, 'यह महाराष्ट्र और मराठी जनता के लिए खुशी का क्षण है। बालासाहेब ठाकरे ने यहीं के मूल निवासियों के लिए शिवसेना की स्थापना की थी।'

'भाजपा को सबक सिखाने के लिए हुए एकजुट', बोले संजय राउतशिवसेना (यूबीटी) के नेता ने कहा, '20 वर्षों तक ठाकरे बंधुओं का साथ नहीं रहा और महाराष्ट्र को इसका बहुत नुकसान उठाना पड़ा। अब भाजपा को सबक सिखाने और मुंबई में चल रही लूट को रोकने के लिए उद्धव और राज ठाकरे एकजुट हुए हैं। हम मुंबई की 10 नगर निगमों में एक साथ चुनाव लड़ेंगे।'

कांग्रेस ने गठबंधन के एलान पर खड़े किए सवालबीएमसी चुनाव के लिए शिवसेना (यूबीटी) और एमएनएस के गठबंधन पर कांग्रेस नेता अतुल लोंढे ने कहा कि आज खबर आई है कि अजित पवार और शरद पवार गठबंधन करने जा रहे हैं। उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि क्या इसका मतलब यह है कि महायुति में फूट पड़ गई है?'महाराष्ट्र के लिए ऐतिहासिक दिन', बोले शिवसेना (यूबीटी) विधायकइस गठबंधन के एलान पर शिवसेना (यूबीटी) विधायक सचिन अहीर ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में यह एक ऐतिहासिक दिन है, जब ठाकरे परिवार एक साथ आ रहे हैं। उन्होंने कहा,  'महाराष्ट्र के लिए इसकी बहुत जरूरत है। यह आशा की किरण है। आज दोपहर गठबंधन का एलान किया जाएगा। भाजपा के विरोधियों को एकजुट होना चाहिए।'

Post a Comment

Previous Post Next Post