लेखक ✍️ सीए तेजेश सुतरियातर
घर में लगाए गए पौधे केवल हरियाली ही नहीं बढ़ाते, बल्कि घर के वातावरण, मानसिक ऊर्जा और परिवार की समृद्धि पर भी सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। वास्तुशास्त्र और व्यवहारिक विज्ञान दोनों मानते हैं कि कुछ विशिष्ट इनडोर पौधे सौभाग्य, स्थिरता और प्रगति के संकेतक होते हैं।
इन पौधों की एक बड़ी विशेषता यह भी है कि ये बहुत कम देखभाल और कम पानी में भी अच्छी तरह बढ़ते
इनमें से प्रमुख इनडोर पौधे जो सबसे अधिक लोकप्रिय और प्रभावशाली माने गए हैं :
१. पचीरा (मनी ट्री) : गूंथे हुए तने और बड़े, चमकदार हरे पत्तों वाला यह पौधा समृद्धि और उन्नति का प्रतीक माना जाता है। इसे “धन वृक्ष” पौधा भी कहा जाता है, क्योंकि मान्यता है कि यह धन-संचय और स्थिरता को प्रोत्साहित करता है। इस पौधे के तने की गूँथी (चोटी) हुई संरचना को शुभ माना जाता है — मान्यता है कि जितनी अधिक यह गूँथ मजबूत होती है, उतनी ही अधिक सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य घर में आकर्षित होता है। इसकी मजबूत प्रकृति इसे घर के किसी भी भाग में लगाने योग्य बनाती है।
२. जेड / क्रेसुला (कुबेराक्षी पौधा) : गोल, मोटे और सिक्के जैसे पत्तों वाला यह पौधा धन, सौभाग्य और निरंतर प्रगति का प्रतीक है।
इसे “कुबेराक्षी पौधा” इसलिए कहा जाता है क्योंकि मान्यता है कि यह कुबेर जी का प्रिय पौधा है, और जिस स्थान पर यह फलता-फूलता है वहाँ लक्ष्मी और धन का प्रवाह बढ़ता है। इसे प्रवेश-द्वार के पास या अध्ययन कक्ष में रखने से सुख-समृद्धि बढ़ती है।
३. जामिया पौधा (एमराल्ड प्लांट) : चमकदार गहरे हरे पत्तों वाला यह पौधा अत्यंत टिकाऊ होता है और बहुत कम रोशनी में भी पनपता है।
इसे “एमराल्ड प्लांट”, “इटरनिटी प्लांट” और “फॉर्च्यून ट्री” के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यह लंबे समय तक जीवन, स्थिरता और सौभाग्य का संकेत माना जाता है। सही देखभाल के साथ यह एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक बढ़ सकता है।
४. मनी प्लांट (धन लता) : हरा-भरा, तेजी से बढ़ने वाला यह पौधा घर में ताजगी, सौंदर्य और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बनाता है। कम देखभाल में भी लंबे समय तक जीवंत रहने की क्षमता इसे सबसे पसंदीदा इनडोर पौधों में शामिल करती है।
५. शुभ बाँस (लकी बाँस) : पानी या मिट्टी—दोनों में सहजता से बढ़ने वाला यह पौधा सौभाग्य, स्वास्थ्य और प्रसन्नता का वाहक है।
इसकी विभिन्न परतों वाली आकृतियाँ शुभ संकेत मानी जाती हैं। यह घर और कार्यालय दोनों के लिए अत्यंत उपयुक्त माना जाता है।
अन्य शुभ इनडोर पौधे — जिनका घर में होना लाभकारी माना गया है : ये पौधे भी हवा शुद्ध करते हैं, तनाव कम करते हैं और घर में सकारात्मकता बढ़ाते हैं जैसे रबर प्लांट , चामेदोरिया एलीगेंस , स्नेक प्लांट , फिडल लीफ फिग , लैवेंडर , रसीले पौधे (सक्कुलेंट्स) आदि ।
वास्तु के अनुसार लाभ : वास्तुशास्त्र के अनुसार ये पौधे घर में ऊर्जा का संतुलन स्थापित करते हैं और सौभाग्य को आकर्षित करते हैं।
• दक्षिण-पूर्व दिशा : धन, आय और व्यापार वृद्धि की दिशा। पचीरा, जेड और मनी प्लांट यहाँ विशेष शुभ माने जाते हैं।
• उत्तर-पूर्व दिशा : शांति, आध्यात्मिक ऊर्जा और नई शुरुआत की दिशा। यहाँ शुभ बाँस अत्यंत प्रभावकारी माना जाता है।
• उत्तर दिशा : करियर उन्नति, अवसर और निरंतर प्रगति की दिशा। जामिया (एमराल्ड प्लांट) इस दिशा में रखने से लाभ बढ़ता है।
अन्य वास्तु लाभ :
• घर में प्राण ऊर्जा बढ़ाते हैं।
• नकारात्मक तरंगों को कम करते हैं।
• चिंता व मानसिक तनाव घटाते हैं।
• धन के ठहराव को दूर कर आर्थिक प्रगति का मार्ग खोलते हैं
वैज्ञानिक दृष्टि से लाभ :
• घर की हवा से हानिकारक तत्व कम कर वातावरण को शुद्ध करते हैं।
• नमी और ऑक्सीजन का स्तर संतुलित रखते हैं।
• तनाव, थकान और मानसिक दबाव घटाते हैं।
• मन को शांत, हल्का और सकारात्मक बनाते हैं।
• ध्यान, एकाग्रता और कार्यक्षमता में सुधार लाते हैं।
स्वस्थ वातावरण और शांत मन — यही सफलता और समृद्धि के मूल आधार हैं
इन इनडोर पौधों की सुंदरता, शुभ संकेत और वैज्ञानिक लाभ मिलकर घर में ऐसा वातावरण बनाते हैं, जहाँ शांति, सकारात्मकता और समृद्धि स्वाभाविक रूप से बढ़ती है।
थोड़ी-सी देखभाल, सही दिशा और प्रकृति के प्रति अपनापन —
यही वह संयोजन है जो घर में हरियाली के साथ खुशहाली भी जोड़ता है।

Post a Comment