Bihar Election 2025 Date LIVE: चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दो चरणों में चुनाव होंगे। 6 नवंबर को पहला चरण और 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। चुनाव परिणामों की घोषणा 14 नवंबर को होगी। पहले चरण में 121 सीटों और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा।
बिहार विधानसभा चुनाव की अहम तारीखें
पहला चरण
नोटिफिकेशन - 10 अक्तूबर
नामांकन की आखिरी तारीख - 17 अक्तूबर
नामांकन पत्रों की जांच की तारीख - 18 अक्तूबर
नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख - 20 अक्तूबर
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान - 6 नवंबर
दूसरा चरण
नोटिफिकेशन - 13 अक्तूबर
नामांकन की आखिरी तारीख - 20 अक्तूबर
नामांकन पत्रों की जांच की तारीख - 21 अक्तूबर
नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख - 23 अक्तूबर
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान - 11 नवंबर
बिहार विधानसभा के लिए मतों की गणना - 14 नवंबर
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां
कुल पोलिंग स्टेशन की संख्या - 90, 712
एक पोलिंग स्टेशन पर वोटर्स का एवरेज - 818
शहरों में पोलिंग स्टेशन की संख्या - 13,911
गांवों में पोलिंग स्टेशन की संख्या - 76, 801
युवाओं द्वारा प्रबंधित पोलिंग स्टेशन की संख्या- 38
महिलाओं द्वारा प्रबंधित पोलिंग स्टेशन की संख्या - 1,044
मॉडल बूथों की संख्या- 1350
एसआईआर पर भी बोले मुख्य चुनाव आयुक्तलगभग 22 वर्षों के बाद बिहार में मतदाता सूची के शुद्धिकरण का काम पूरा हुआ। सभी राजनीतिक दलों ने यह मांग की थी कि मतदाता सूची में काफी गड़बड़ियां हैं। सोशल मीडिया में इसके बारे में काफी बढ़-चढ़कर कहा गया। लेकिन सच्चाई यह है कि 243 विधानसभाओं में 1.6 लाख बूथ लेवल एजेंट्स के साथ मिलकर । एसआईआर में जमीनी स्तर के अधिकारियों को जबरदस्त मेहनत करनी पड़ी है। एक नई व्यवस्था बनाई गई है। किसी भी पोलिंग स्टेशन के ठीक बाहर कोई भी मतदाता अपना मोबाइल फोन जमा करा सकता है। इसके बाद वोट करने के बाद इसे लेकर वापस जा सकता है।
बिहार में विधानसभा का चुनावी आंकड़ा
राज्य में कुल 243 सीटें
सामान्य सीट -203
एसटी सीट - 02
एससी सीट - 38
बिहार में कुल मतदाता - 7.42 करोड़
बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या - 4 लाख
100 साल पूरे कर चुके मतदाता - 14 हजार
पहली बार वोट करने वाले मतदाता - 14 लाख
पुरुष मतदाताओं की संख्या - 3.92 करोड़
महिला मतदाताओं की संख्या - 3.50 करोड़
ट्रांसजेडर्स मतदाताओं की संख्या - 1725
दिव्यांग मतदाताओं की संख्या - 7.2 लाख
85 साल उम्र के मतदाताओं की संख्या - 4.04 लाख
सेवारत मतदाओं की संख्या - 1.63 लाख
20-29 साल उम्र के मतदाताओं की संख्या- 1.63 करोड़
मतदाता सूची से हटाए गए 23 लाख महिलाओं के नाम'; चुनाव आयोग पर कांग्रेस का बड़ा आरोप
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग से पहले कांग्रेस ने एक बार फिर से चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस पार्टी ने SIR का जिक्र कर रविवार को चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। कांग्रेस ने दावा किया कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के नाम पर लगभग 23 लाख महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। इतना ही नहीं पार्टी ने ये भी दावा कि ये नाम मुख्य रूप से उन 59 विधानसभा सीटों से हटाए गए हैं जहां 2020 के चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिला था।महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने दावा किया कि बिहार में कुल 3.5 करोड़ महिला वोटर हैं, जिनमें से करीब 23 लाख के नाम लिस्ट से हटाए गए। यह कार्य चुनावी धोखाधड़ी के तहत किया गया है ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को वोट डालने से रोका जा सके। कांग्रेस नेता ने कहा कि जिन जिलों में सबसे ज्यादा महिलाओं के नाम हटाए गए हैं, उनमें गोपालगंज, सारण, बेगूसराय, समस्तीपुर, भोजपुर और पूर्णिया शामिल हैं। ये जिले करीब 60 विधानसभा सीटों को कवर करते हैं, जहां 2020 में इंडिया गठबंधन को 25 और एनडीए को 34 सीटें मिली थीं।
Post a Comment