महिला समेत पंजाब के गुरदासपुर से पकड़े गए आरोपी, जांच तेज
श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर में 3 नवंबर को रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के गुरदासपुर निवासी देवेंद्र सिंह और महकदीप कौर के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक विस्फोट उस समय हुआ था, जब एक यात्री ट्रेन ट्रैक से गुजर रही थी। घटना के बाद रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की थी। फिलहाल रेल यातायात बहाल कर दिया गया है।
मामले की जांच आईपीएस अधिकारी नितिन चौधरी की निगरानी में की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर विस्फोट के पीछे की वजह, साजिश और अन्य संभावित लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें