भारतीय यात्रियों के लिए मलेशिया की यात्रा का नियम 1 जनवरी 2027 से बदलने जा रहा है। मलेशिया सरकार ने भारतीय पासपोर्ट धारकों की 30 दिन की वीजा-मुक्त प्रवेश सुविधा 31 दिसंबर 2026 के बाद समाप्त करने का फैसला किया है। यानी 1 जनवरी 2027 से मलेशिया जाने वाले भारतीयों को यात्रा से पहले वैध वीजा लेना होगा।
वीजा के लिए आवेदन 1 दिसंबर 2026 से मलेशिया के माईवीजा माध्यम से किया जा सकेगा। अभी नए नियम के तहत वीजा की फीस, प्रक्रिया अवधि और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं की गई है।
मौजूदा व्यवस्था के तहत भारतीय नागरिक 31 दिसंबर 2026 तक निर्धारित शर्तों के साथ 30 दिन तक वीजा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं। यात्रियों को पासपोर्ट, वापसी टिकट, होटल बुकिंग और डिजिटल आगमन कार्ड जैसी शर्तें पूरी करनी होती हैं।

एक टिप्पणी भेजें