Top News
Loading...

वर्दी में पैर छूना, सवालों में पुलिस

: मुरैना में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पैर छूते दिखे रक्षित निरीक्षक रविकांत शुक्ला; वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की निष्पक्षता और आचरण पर उठे सवाल



मुरैना में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के आचरण को लेकर बहस छिड़ गई है। 21 नवंबर को पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह के नाती के विवाह समारोह में पहुंचे मिश्रा से मिलने मुरैना में पदस्थ रक्षित निरीक्षक रविकांत शुक्ला भी पहुंचे थे। वायरल वीडियो में शुक्ला वर्दी पहने मिश्रा के पैर छूते नजर आ रहे हैं।


परंपरा में बड़ों के पैर छूना सम्मान का प्रतीक है, लेकिन सवाल वर्दी और पद का है। पुलिस अधिकारी से राजनीतिक रूप से निष्पक्ष और पेशेवर आचरण की अपेक्षा की जाती है। ऐसे में किसी राजनीतिक नेता के पैर छूते अधिकारी का वीडियो सार्वजनिक होना पुलिस की निष्पक्षता और वर्दी की गरिमा पर सवाल खड़े करता है।


अब बड़ा सवाल यही है—क्या पुलिस महकमा इस मामले में कोई स्पष्टीकरण या कार्रवाई करेगा?

Post a Comment

और नया पुराने