गैस सिलेंडर से लेकर कर्ज और क्रेडिट कार्ड तक, कई नियमों और दरों में बदलाव की संभावना
नवंबर खत्म होते ही दिसंबर की शुरुआत आम लोगों के लिए कई बदलाव लेकर आ सकती है। 1 दिसंबर से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव है। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को घरेलू और वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। कीमत बढ़ी तो इसका सीधा असर रसोई के बजट पर पड़ेगा, जबकि वाणिज्यिक सिलेंडर महंगा होने पर होटल और रेस्तरां कारोबार की लागत बढ़ सकती है।
इसके अलावा क्रेडिट कार्ड शुल्क, कर्ज की ब्याज दरों और शेयर बाजार में निवेश से जुड़े बदलाव भी आम लोगों की जेब और निवेश पर असर डाल सकते हैं। पेंशन लेने वालों तथा आधार में ईमेल पता अपडेट कराने वालों के लिए भी दिसंबर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोजाना तय होती हैं, जबकि विमान ईंधन की नई दरें भी 1 दिसंबर को जारी की जा सकती हैं।

एक टिप्पणी भेजें