Top News
Loading...

तबादला फैक्ट्री पर पटवारी का वार

सीएम मोहन यादव को पत्र, 325 से ज्यादा आईएएस तबादलों पर उठाए सवाल



भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार हो रहे अधिकारियों के तबादलों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर सरकार पर निशाना साधा है। पटवारी ने दावा किया कि दिसंबर 2023 से जुलाई 2025 के बीच 325 से अधिक आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए। उन्होंने कहा कि जुलाई 2026 के बाद भी करीब 36 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गईं, जबकि पिछले तीन महीनों में करीब दो दर्जन जिलों के कलेक्टर और लगभग एक दर्जन जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए।


पटवारी ने कलेक्टर, एसपी और महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों का सामान्य परिस्थितियों में कम से कम दो साल का कार्यकाल तय करने की मांग की। समय से पहले तबादले पर लिखित कारण सार्वजनिक करने और हर साल तबादलों पर श्वेतपत्र जारी करने का सुझाव भी दिया।


पटवारी ने कहा कि बार-बार तबादलों से योजनाओं का क्रियान्वयन, विकास कार्य और जवाबदेही प्रभावित होती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से ‘तबादला फैक्ट्री’ पर रोक लगाने की मांग की।

Post a Comment

और नया पुराने