अकवान का असर पूर्वी हिस्से में, करौंदी में पारा 7.2 डिग्री तक गिरा
मध्य प्रदेश में ठंड ने अचानक तेवर बदल दिए हैं। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। भोपाल और जबलपुर समेत कई इलाकों में भी रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ।
इसी बीच बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर प्रदेश के मौसम पर दिखाई देने लगा है। 20 से 22 नवंबर के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में बादल, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट प्रभावित हो सकते हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक तूफान का सीधा असर सीमित रहेगा, लेकिन हवाओं और बादलों के कारण मौसम करवट ले सकता है। किसानों और खुले में काम करने वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

एक टिप्पणी भेजें